कांग्रेस की गायत्री शर्मा बनीं हिण्डोली पंचायत समिति प्रधान

भाजपा की लीला देवी को छह मतों से हराया

कांग्रेस की गायत्री शर्मा बनीं हिण्डोली पंचायत समिति प्रधान
बसपा के तीन सदस्यों ने मतदान से बनाई दूरी।

हिण्डोली। हिण्डोली पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लीला देवी राठौर को छह मतों से पराजित कर प्रधान पद हासिल किया। चुनाव में बसपा के तीन पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत किया।

प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से गायत्री शर्मा और भाजपा की ओर से लीला देवी राठौर ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री शर्मा को दस, जबकि भाजपा प्रत्याशी लीला देवी राठौर को चार मत मिले। बसपा के तीन सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। निर्वाचन अधिकारी ने छह मतों से गायत्री शर्मा को विजयी घोषित किया।
बसपा सदस्यों के मतदान से दूरी बनाने से भाजपा की उम्मीदों को झटका लगा। भाजपा को उम्मीद थी कि बसपा सदस्य उसके प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस और भाजपा के सदस्य समूह में पहुंचकर मतदान करने आए।

लगातार तीसरी बार महिला प्रधान
हिण्डोली पंचायत समिति में लगातार तीसरी बार महिला प्रधान निर्वाचित हुई हैं। गायत्री शर्मा से पहले कृष्णा माहेश्वरी और उनसे पूर्व ममता गुर्जर प्रधान रह चुकी हैं। इस तरह पंचायत समिति में महिला नेतृत्व का सिलसिला बरकरार रहा।

 

Read More जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी

Post Comment

Comment List

Latest News

सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी
राजस्थान की 419 पंचायत समितियों में हुए प्रधान पद के चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं, जहां सीकर...
प्रधान चुनाव में पंचायत समितियों में बवाल ! कहीं पथराव तो कहीं लाठीचार्ज, भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों पर हमले; बसों और गाड़ियों के शीशे तोड़े
कांग्रेस की गायत्री शर्मा बनीं हिण्डोली पंचायत समिति प्रधान
गुंडों को पालने वाले अब गुंडई रोकने की खा रहे कसम, जानें राजभर ने किसके लिए बोली ये बात?
सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली, प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत लुढ़के
तालेड़ा में पहले ढाई साल मीनाक्षी संभालेंगी प्रधान पद की कमान