राजस्थान पुलिस के छह अधिकारियों और जवानों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क सम्मान

14 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय में होगा सम्मान समारोह

राजस्थान पुलिस के छह अधिकारियों और जवानों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क सम्मान
राजस्थान पुलिस के छह अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। डीआईजी शान्तनु कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक तथा पांच पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल के लिए चुना गया है।

जयपुर। राजस्थान पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल से सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) बिपिन पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए शान्तनु कुमार सिंह (उप महानिरीक्षक पुलिस) का चयन किया गया है।

इसी प्रकार डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल के लिए पांच पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें सहायक निदेशक अभियोजन भंवर कुलदीप राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अदिति कांवत, पुलिस उप अधीक्षक निसार खान, उप निरीक्षक  शैलेन्द्र कुमार शर्मा एवं हेड कांस्टेबल नंबर 38  शाहिद अली शामिल हैं। इन्हें 14 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल मिलेंगे, जनजातीय विकास अभियान में राजस्थान देशभर में अव्वल पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल मिलेंगे, जनजातीय विकास अभियान में राजस्थान देशभर में अव्वल
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री...
महादेव सट्टा मामला : दिल्ली में ईडी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
सीकर में भाजपा का सूपड़ा साफ: 16 में से 15 पंचायत समितियों में कांग्रेस का कब्जा, जोधपुर की 23 में से सिर्फ एक समिति में जीती भाजपा; सास जिला प्रमुख बनीं तो बहू ने संभाली प्रधान की कुर्सी
प्रधान चुनाव में पंचायत समितियों में बवाल ! कहीं पथराव तो कहीं लाठीचार्ज, भाजपा-कांग्रेस के सदस्यों पर हमले; बसों और गाड़ियों के शीशे तोड़े
कांग्रेस की गायत्री शर्मा बनीं हिण्डोली पंचायत समिति प्रधान
गुंडों को पालने वाले अब गुंडई रोकने की खा रहे कसम, जानें राजभर ने किसके लिए बोली ये बात?
सर्दी में अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश, निमोनिया के मरीजों पर विशेष नजर