लो-फ्लोर बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत, बस चालक की मौत 

दोनों को उपचार के लिए SMS अस्पताल रेफर किया

लो-फ्लोर बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत, बस चालक की मौत 
बालाजी मोड़ पर जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक गंभीर घायल हो गया। दोनों को एसएमएस अस्पताल भेजा गया।

जयपुर। जेसीटीएसएल के टोडी डिपो से संचालित लो-फ्लोर बस रूट संख्या 28 NO (अजमेरी गेट से रेनवाल) की बालाजी मोड़ पर टैंकर से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में लो-फ्लोर बस चालक एवं टैंकर चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए SMS अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद जेसीटीएसएल की बसों की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त लो-फ्लोर बस को मार्च माह में ही कंडम घोषित किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद बस की संचालन अवधि दो बार बढ़ा दी गई और उसे सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था।

एक तरफ डिपो में 50 नई PM-E बसें खड़ी धूल फांक रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कंडम घोषित बसें यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर संचालित की जा रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नई बसों का संचालन शुरू करने में देरी क्यों हो रही है और कंडम बसों को बार-बार संचालन की अनुमति किस आधार पर दी जा रही है?

लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों के बीच जेसीटीएसएल प्रशासन की बसों की फिटनेस, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि बस और टैंकर में भिड़ंत हुई थी, जिसमें चालक की मौत हो गई है। दोनों बहनों को सड़क से हटाकर यातायात को जरूर करवा दिया गया है।

Read More राजस्थान में ईवी अपनाने और ओनरशिप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर एथर का फोकस : रवनीत सिंह फोकेला

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान
रोहित ने 2013 में कप्तानी संभालने के बाद मुंबई को पांच आईपीएल खिताब दिलाए थे। अब 20वें सीजन में उनसे...
50 पंचायत समितियों में मतदान की नौबत ही नहीं आई, निर्विरोध चुने गए प्रधान
स्वाद के साथ सेहत भी जरूरी: सही बर्तनों का करें चुनाव
राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ, 37 टीमें खोजेंगी साइबर अपराधों से निपटने के तकनीकी समाधान
बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने दी कानूनी कार्रवाई को मंजूरी; दो लैब की जांच में खुलासा
एनवीडिया के भारतीय मूल के अधिकारी जय पुरी का निजी रिश्ता जांच के घेरे में
भारत के लिए क्यों जरूरी है ज्योतिबा फुले के सत्यशोधक विचार?