राजस्थान में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग, एथर की बाजार हिस्सेदारी दो साल में 3.7% से बढ़कर 13.3% हुई

जोधपुर-उदयपुर सहित छोटे शहरों में भी बढ़ रहा ईवी का बाजार

राजस्थान में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग, एथर की बाजार हिस्सेदारी दो साल में 3.7% से बढ़कर 13.3% हुई
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने राजस्थान में अपनी बाजार हिस्सेदारी को दो वर्षों में 3.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 13.3 प्रतिशत कर लिया है। फैमिली स्कूटर रिज्टा, 450 सीरीज और नए कोनार्क मॉडल के साथ कंपनी ने प्रदेश में 40 एक्सपीरियंस सेंटर और 219 से अधिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए हैं।

जयपुर। राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता एथर एनर्जी ने प्रदेश में अपनी बाजार हिस्सेदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी के अनुसार, वाहन पोर्टल के आंकड़ों के आधार पर वित्त वर्ष 2026 तक के दो वर्षों में राजस्थान में उसकी बाजार हिस्सेदारी 3.7 प्रतिशत से बढ़कर 13.3 प्रतिशत हो गई है। कंपनी का कहना है कि इस वृद्धि में उसके फैमिली स्कूटर रिज्टा की अहम भूमिका रही है। जयपुर कंपनी का प्रदेश में सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है, जहां सितंबर 2026 तक कुल बिक्री में करीब 27 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

एथर अब जयपुर के अलावा जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और अजमेर जैसे शहरों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी के मुताबिक, सितंबर 2026 तक राजस्थान में उसके 40 एक्सपीरियंस सेंटर, 33 सर्विस सेंटर और 219 से अधिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित हो चुके हैं। कंपनी का फोकस आने वाले समय में छोटे शहरों और प्रमुख अंतर-शहरी मार्गों पर भी चार्जिंग नेटवर्क तथा सर्विस सुविधाओं का विस्तार करने पर है।

तीन तरह के ग्राहकों पर फोकस

कंपनी अपने उत्पादों के जरिए अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। एथर की 450 सीरीज परफॉर्मेंस और तकनीक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए है, जबकि रिज्टा को परिवारों की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। वहीं, कोनार्क के माध्यम से पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक वाहन की ओर आने वाले ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। कंपनी के अनुसार, अब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों में तकनीक पसंद करने वाले युवाओं के साथ परिवार और रोजाना आवागमन करने वाले ग्राहक भी शामिल हो रहे हैं।

Read More जयपुर द्वितीय में 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

राजस्थान की गर्मी के हिसाब से बैटरी तकनीक

Read More सूखे से लड़ने के लिए राजस्थान का बड़ा दांव, 110 करोड़ से बदलेगी मरुधरा की खेती

प्रदेश में गर्मियों के दौरान तापमान काफी अधिक रहता है। ऐसे में बैटरी की सुरक्षा और उसकी उम्र इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए महत्वपूर्ण विषय है। कंपनी का कहना है कि वह अपने बैटरी पैक और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम खुद डिजाइन और तैयार करती है। बैटरी में फेज चेंज मटेरियल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो अतिरिक्त गर्मी को सोखने में मदद करती है। इसके अलावा डाई-कास्ट एल्युमीनियम एनक्लोजर और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम तापमान की निगरानी करते हैं। कंपनी के अनुसार, प्रत्येक बैटरी पैक को 272 तरह के परीक्षणों से गुजारा जाता है।

Read More कर्नाटक CM की जापान यात्रा पर BJP का हमला, विजयेंद्र बोले- किसान पानी को तरस रहे, आशा कार्यकर्ता सड़कों पर

10 साल की बैटरी वारंटी का दावा

कंपनी की नवीनतम बेडरॉक बैटरी पर 10 साल या एक लाख किलोमीटर तक की वारंटी दी जा रही है, जिसमें 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ की गारंटी शामिल है। इसके अलावा तीन साल बाद एक्स-शोरूम कीमत का 60 प्रतिशत तक सुनिश्चित बायबैक देने की सुविधा भी बताई गई है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की परिचालन लागत पेट्रोल वाहनों की तुलना में कम रहती है और रखरखाव की जरूरतें भी सीमित होती हैं।

चार्जिंग और तकनीक पर भी जोर

एथर के अनुसार, ज्यादातर ग्राहक घर पर ही स्कूटर चार्ज करते हैं, जबकि लंबी दूरी की यात्राओं के लिए सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क उपयोगी साबित होता है। कंपनी अपने कनेक्टेड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म एथरस्टैक के जरिए ओवर-द-एयर अपडेट भी उपलब्ध कराती है। इससे रेंज अनुमान, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स में सुधार किया जाता है। कंपनी का कहना है कि राजस्थान में खुदरा नेटवर्क, सर्विस सुविधाओं और चार्जिंग ढांचे का विस्तार उसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में सांस अभियान शुरू, 5 साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने पर रहेगा विशेष जोर जयपुर में सांस अभियान शुरू, 5 साल तक के बच्चों को निमोनिया से बचाने पर रहेगा विशेष जोर
सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि अभियान 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। आशा सहयोगिनियों और एएनएम द्वारा...
शक्ति दिवस : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, मिला उपचार 
राजस्थान में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग, एथर की बाजार हिस्सेदारी दो साल में 3.7% से बढ़कर 13.3% हुई
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : भारत नहीं झटक सका 10 विकेट, पहला टेस्ट रहा ड्रॉ
कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान : सरोवर में श्रद्धालुओं का उमड़ेगा रैला, पुष्कर मेले का समापन व पुरस्कार समारोह
एनवीडिया बोर्ड का फैसला, सीईओ की कुर्सी पर फिर बैठे जेन्सन हुआंग
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत