सरकार की नाकामियां छिपाना मीडिया का काम नहीं... जानें प्रेस दिवस पर खरगे ने और क्या-क्या कहा ?

बिना भय और पक्षपात के सच सामने रखने का आह्वान

सरकार की नाकामियां छिपाना मीडिया का काम नहीं... जानें प्रेस दिवस पर खरगे ने और क्या-क्या कहा ?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया जगत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता का दायित्व सत्ता से सवाल पूछना और उसे जवाबदेह बनाना है। सोशल मीडिया 'एक्स' पर महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेस को बिना किसी भय या पक्षपात के साहस व ईमानदारी से सच सामने रखना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता का दायित्व सत्ता से सवाल पूछना और उसे जवाबदेह बनाना है। खरगे ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया जगत से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सोमवार को कहा कि प्रेस को बिना किसी भय या पक्षपात के साहस और ईमानदारी से सच सामने रखना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख किया और कहा, प्रेस की स्वतंत्रता एक अनमोल विशेषाधिकार है, जिसे कोई भी देश छोड़ नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि मीडिया का काम सरकार के पक्षपाती आख्यान को दोहराना या उसकी विफलताओं को छिपाना नहीं है, बल्कि सत्ता के सर्वोच्च स्तर पर बैठे लोगों से सवाल करना और उन्हें जवाबदेह ठहराना है। खरगे ने कहा कि यही स्वतंत्र प्रेस और जीवंत लोकतंत्र की वास्तविक भावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद