मटन नहीं लाया पति तो पत्नी ने पत्थर से सिर और चेहरे पर किया जानलेवा हमला, जानें कैसे हुआ हत्यारी पत्नी का खेल खत्म?

मौके से फरार हो गई थी आरोपी महिला

मटन नहीं लाया पति तो पत्नी ने पत्थर से सिर और चेहरे पर किया जानलेवा हमला, जानें कैसे हुआ हत्यारी पत्नी का खेल खत्म?
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में मटन नहीं लाने और 10 हजार रुपये नहीं देने के विवाद में पत्नी भागाबाई उईके ने पति शनिलाल पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में मटन नहीं लाने और 10 हजार रुपये नहीं देने की बात पर हुए विवाद में पत्नी ने पति पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम जामुनबिछुआ में 23 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे भागाबाई उईके (55) का अपने पति शनिलाल उईके से 10 हजार रुपये मांगने और बाजार से मटन नहीं लाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर भागाबाई ने कथित तौर पर पति के सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शनिलाल दरवाजे के पास गिर पड़े। इस दौरान उनकी बहू सुमत्री ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई।

अगले दिन ग्राम कोटवार जितेंद्र नागले की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर कर दिया। बहू सुमत्री की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भागाबाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा-  "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है"  प्राक लोकमंथन में आरयू में लोककथा प्रस्तुति प्रतियोगिता संपन्न, डॉ अन्ना राम शर्मा-  "साहित्यकार का सामर्थ्य कालजयी होता है" 
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जयपुर की ओर से  राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में प्राक लोकमंथन के अंतर्गत लोक...
शादियों का सीजन शुरू, बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु 
त्रिपुरा में भीषण हादसा: बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में भाजयुमो नेता घायल, पुलिस ने घटना पर साधी चुप्पी
डेंजर बोर्ड के बावजूद जर्जर मकानों में जिंदगी दांव पर लगा रहे लोग
अमेरिका: मिसिसिपी तट के समीप विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Voice Of Youth : पारा गिरते ही युवाओं का फैशन मीटर बदलने लगा
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने चार जिलों में जीत की दर्ज, कई जगह मुकाबला जारी