जम्मू के किश्तवाड़ में सनसनी: दो SPO जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस राइफल गायब

कैंप से धरना-मरवाह सेना पोस्ट जाते समय टूटा था संपर्क

जम्मू के किश्तवाड़ में सनसनी: दो SPO जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस राइफल गायब
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बाबी चंद और रशपाल कुमार के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए। दोनों जवान बुधवार को सेना पोस्ट जाते समय लापता हो गए थे। उनकी सर्विस राइफल गायब होने से आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर। किश्तवाड़ जिले में गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों जवान बुधवार से लापता थे। उनकी पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे और दच्छन इलाके के कियार गांव में उनकी पोस्टिंग थी।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को दोनों जवान अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे लापता हो गए। गुरुवार सुबह दच्छन के दूरदराज इलाके में उनके शव बरामद हुए। दोनों की सर्विस राइफल भी गायब मिली है। ऐसे में आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। उधर, गांदरबल में भी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या "6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर...
पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी
जम्मू के किश्तवाड़ में सनसनी: दो SPO जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस राइफल गायब
जयपुर से बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, 2 फ्लाइट रद्द
भिवाड़ी सबसे प्रदूषित, 282 एक्यूआई वैल्यू के साथ खराब श्रेणी में
दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक, कमजोर शुरुआत के संकेत
कैनेडी परिवार पहुंचा अदालत: ट्रंप के प्रस्तावित 250 फुट ऊंचे विजय स्मारक को चुनौती, ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप