दीपावली के बाद राजस्थान की हवा में घुला जहर, जानें कौनसा रहा सबसे प्रदूषित शहर
एक्यूआई 354 पार
दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों की हवा बिगड़ गई। सुबह 9 बजे श्रीगंगानगर 354 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा, जबकि भिवाड़ी में 304 दर्ज हुआ। प्रदेश के 19 जिलों में एक्यूआई 200 पार पहुंच गया। दौसा 119 एक्यूआई के साथ सबसे साफ हवा वाला शहर रहा।
जयपुर। दीपावली के दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। सुबह 9 बजे श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 354 एक्यूआई दर्ज किया गया। औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में भी एक्यूआई 304 के करीब रहा। वहीं, दौसा 119 एक्यूआई के साथ प्रदेश में सबसे साफ हवा वाला शहर रहा।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 19 जिलों में एक्यूआई 200 से ऊपर दर्ज हुआ। अलवर में 297, हनुमानगढ़ में 278, भरतपुर में 274, सवाई माधोपुर में 257, पाली में 254, बीकानेर में 249 और जोधपुर में 241 एक्यूआई रहा। इसके अलावा बाड़मेर में 124, डूंगरपुर में 123 और राजसमंद में 128 एक्यूआई दर्ज हुआ। गौरतलब है कि पिछले साल दीपावली के दूसरे दिन भिवाड़ी में एक्यूआई 380 के पार पहुंच गया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Nov 2026 14:31:05
दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों की हवा बिगड़ गई। सुबह 9 बजे श्रीगंगानगर 354 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित...

Comment List