एनवीडिया बोर्ड का फैसला, सीईओ की कुर्सी पर फिर बैठे जेन्सन हुआंग

इस्तीफे के बाद फिर मिली जिम्मेदारी

एनवीडिया बोर्ड का फैसला, सीईओ की कुर्सी पर फिर बैठे जेन्सन हुआंग
एनवीडिया के सह-संस्थापक जेन्सन हुआंग को कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से दोबारा प्रेसिडेंट और सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले उन्होंने 12 नवंबर को इस्तीफा दिया था। अमेरिकी अधिकारियों से मिले इनपुट के बाद बोर्ड ने उनकी वापसी को मंजूरी दी।

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में शामिल एनवीडिया में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। कंपनी के को फाउंडर जेन्सन हुआंग को एक बार फिर सीईओ बना दिया गया है।  कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें फिर प्रेसिडेंट, सीईओ और बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त कर दिया। हुआंग ने चीनी महिला से अफेयर के मामले में 12 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले तक बोर्ड उनकी वापसी के पक्ष में नहीं था अब अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले इनपुट के बाद बोर्ड ने कहा है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हालांकिए उनसे जुड़े मामले की स्वतंत्र जांच अभी जारी रहेगी। बोर्ड के मुताबिक, हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें हुईं, इसके बाद बोर्ड को उनके जवाबों और कंपनी का नेतृत्व करने की क्षमता पर भरोसा हुआ।

डोनाल्ड ट्रंप ने जताई खुशी अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एनवीडिया के बोर्ड मंडल ने जेनसन हुआंग को सीईओ के पद पर वापस लाने का सही और उचित फैसला किया है। कंपनी की सफलता और तरक्की के साथ-साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए देश को एनवीडिया में जेनसन के नेतृत्व की जरूरत है।कंपनी के शेयर 30% चढ़े हुआंग की वापसी ने निवेशकों में जोश भर दिया। सोमवार को अमेरिका मार्केट खुलते ही एनवीडिया के शेयर 30% चढ़ गए और एनवीडिया के शेयर 167.04 डॉलर पर खुले। एनवीडिया के शेयरों में तेजी से अमेरिका शेयर बाजार का भी मूड सुधर गया। टेक इंडेक्स नैस्डैक में करीब 5% की तेजी देखी गई। हुआंग की वापसी ने निवेशकों में जोश भर दिया। सोमवार को अमेरिका मार्केट खुलते ही एनवीडिया के शेयर 30% चढ़ गए और एनवीडिया के शेयर 167.04 डॉलर पर खुले। एनवीडिया के शेयरों में तेजी से अमेरिका शेयर बाजार का भी मूड सुधर गया। टेक इंडेक्स नैस्डैक में करीब 5% की तेजी देखी गई।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनवीडिया बोर्ड का फैसला, सीईओ की कुर्सी पर फिर बैठे जेन्सन हुआंग एनवीडिया बोर्ड का फैसला, सीईओ की कुर्सी पर फिर बैठे जेन्सन हुआंग
एनवीडिया के सह-संस्थापक जेन्सन हुआंग को कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से दोबारा प्रेसिडेंट और सीईओ नियुक्त किया है। इससे...
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की भूमिका, जांच शुरू
जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख का निर्वाचन कार्यक्रम जारी, पढ़े पूरी खबर 
सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं
कार्लोस अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, वर्ल्ड नम्बर 1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में दी शिकस्त
मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए