सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं

गरिमा और साहस की सराहना की

सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' का जिक्र करते हुए कहा कि 500 से अधिक पृष्ठों के बावजूद इसमें कई बातें छूट गईं। उन्होंने राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने, अपने सातवें जन्मदिन और 2004 के फैसलों से जुड़ी यादों का वीडियो साझा किया, जिस पर सोनिया गांधी ने भी भावुक प्रतिक्रिया दी।

नई ​दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी मां सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में 500 से अधिक पृष्ठ होने के बावजूद इसमें कई बातें छूट गई हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उनका (राहुल गांधी) सातवां जन्मदिन भी योजना के अनुसार नहीं मनाया जा सका। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री बनने के 2004 में लिए गए फैसले से कुछ लोगों को राहत मिली, जबकि कुछ अन्य को खुशी हुई।

उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी की सुरक्षा से जुड़े एक मुद्दे को भी उठाया और कहा कि उनके पिता की सुरक्षा वापस लेने के पीछे भी एक मंशा थी। राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने अपनी मां के साथ बैठकर इन सभी घटनाओं पर चर्चा करते हुए पुरानी यादों पर बातचीत की थी। पुरानी यादें ताजा करते समय उस वक्त की खुशी, हंसी और दर्द फिर महसूस हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी मां की जीवन-यात्रा में अपार प्रेम और बेहद दुखद घटनाएं रही हैं तथा उन्होंने इन सभी परिस्थितियों का सामना गरिमा और साहस के साथ किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का वीडियो भी साझा किया है। इस बीच सोनिया गांधी ने भी इसी संदर्भ में एक्स पर लिखा, मैंने अपनी यादों के आधार पर 'बिलॉन्गिंग' लिखी। राहुल और प्रियंका ने भी अपनी यादें साझा कीं और इन कहानियों को एक नया जीवन मिल गया। मेरे बच्चे मेरी सबसे बड़ी खुशी और ताकत हैं और वे दो ऐसे लोग हैं जो किसी और की तुलना में मेरे धैर्य की सबसे अधिक परीक्षा लेते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद की सजा चिकित्सीय आधार...
अमेरिका मालवाहक जहाजों पर हुए साइबर हमलों में ईरान की भूमिका, जांच शुरू
जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख का निर्वाचन कार्यक्रम जारी, पढ़े पूरी खबर 
सोनिया गांधी की किताब को लेकर राहुल गांधी ने किए चौकाने वाले खुलासे, बोले- कई बातें छूट गईं
कार्लोस अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, वर्ल्ड नम्बर 1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में दी शिकस्त
मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए
गुरु नानक: आध्यात्मिक गुरु और अद्वितीय सामाजिक क्रांतिकारी