बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने दी कानूनी कार्रवाई को मंजूरी; दो लैब की जांच में खुलासा

गोवा प्लांट भी पहले आ चुका है जांच के घेरे में

बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने दी कानूनी कार्रवाई को मंजूरी; दो लैब की जांच में खुलासा
बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं! पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में दो अलग-अलग प्रयोगशालाओं ने कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि की है। FSSAI ने संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगाकर कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दी है। इससे पहले गोवा प्लांट के पानी में भी हानिकारक तत्व मिलने का मामला सामने आया था।

नई दिल्ली। देश के बड़े बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि दो अलग-अलग प्रयोगशालाओं की जांच में इसकी मौजूदगी सामने आई। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने संबंधित बैच की बिक्री पर रोक लगाते हुए कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दे दी।

यह नमूना तेलीपाड़ा गांव स्थित बिसलेरी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लिया गया था। बैच नं बर PB 201 के इस नमूने को प्राथमिक जांच में मानकों के विपरीत पाया गया। इसके बाद रेफरल लैब में भी जांच कराई गई, जहां बैक्टीरिया की पुष्टि हुई। बिसलेरी के गोवा प्लांट का मामला भी पहले सामने आ चुका है। वहां पानी के नमूने में ब्रोमेट और बाद की जांच में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी मिली थी। कंपनी ने हालांकि जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए अपने उत्पाद को सुरक्षित बताया था।

उसका दावा है कि पानी की गुणवत्ता के लिए 10 चरणों की प्रक्रिया और 90 से अधिक परीक्षण किए जाते हैं। इस बीच FSSAI ने पैकेज्ड पानी के बाजार पर निगरानी बढ़ा दी है। अलग-अलग ब्रांडों के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच की जा रही है। साथ ही मिलते-जुलते नाम और पैकेजिंग से ग्राहकों को भ्रमित करने वाले ब्रांड भी जांच के दायरे में हैं।

Tags: bisleri

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान
रोहित ने 2013 में कप्तानी संभालने के बाद मुंबई को पांच आईपीएल खिताब दिलाए थे। अब 20वें सीजन में उनसे...
50 पंचायत समितियों में मतदान की नौबत ही नहीं आई, निर्विरोध चुने गए प्रधान
स्वाद के साथ सेहत भी जरूरी: सही बर्तनों का करें चुनाव
राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ, 37 टीमें खोजेंगी साइबर अपराधों से निपटने के तकनीकी समाधान
बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने दी कानूनी कार्रवाई को मंजूरी; दो लैब की जांच में खुलासा
एनवीडिया के भारतीय मूल के अधिकारी जय पुरी का निजी रिश्ता जांच के घेरे में
भारत के लिए क्यों जरूरी है ज्योतिबा फुले के सत्यशोधक विचार?