जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही ने पकड़ी रफ्तार : 149 विमानों का हुआ आवागमन, 17 नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स भी पहुंचीं

शादियों का सीजन शुरू होने से बढ़ा चार्टर विमानों का मूवमेंट

जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही ने पकड़ी रफ्तार : 149 विमानों का हुआ आवागमन, 17 नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स भी पहुंचीं
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इस सीजन का सर्वाधिक 149 विमानों का आवागमन दर्ज किया गया। इनमें 17 नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स शामिल रहीं। सामान्य दिनों में औसतन 132 विमानों की आवाजाही होती है।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक एयर ट्रैफिक मूवमेंट दर्ज किया गया। इस दिन कुल 149 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें नियमित शेड्यूल्ड उड़ानों के साथ नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही।

शुक्रवार को कुल 17 नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का मूवमेंट हुआ। जबकि पिछले दिनों जयपुर एयरपोर्ट पर औसतन 132 विमानों का रोजाना आवागमन हो रहा था। ऐसे में एक ही दिन में विमानों की आवाजाही में करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

एयरपोर्ट पर नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने के पीछे शादियों का सीजन प्रमुख वजह माना जा रहा है। नवंबर से शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही जयपुर में देशभर से वीआईपी मेहमानों और उद्योगपतियों का आना-जाना बढ़ा है। इनमें कई मेहमान निजी चार्टर विमानों से जयपुर पहुंच रहे हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में भी नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का मूवमेंट बढ़ने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान
रोहित ने 2013 में कप्तानी संभालने के बाद मुंबई को पांच आईपीएल खिताब दिलाए थे। अब 20वें सीजन में उनसे...
50 पंचायत समितियों में मतदान की नौबत ही नहीं आई, निर्विरोध चुने गए प्रधान
स्वाद के साथ सेहत भी जरूरी: सही बर्तनों का करें चुनाव
राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ, 37 टीमें खोजेंगी साइबर अपराधों से निपटने के तकनीकी समाधान
बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने दी कानूनी कार्रवाई को मंजूरी; दो लैब की जांच में खुलासा
एनवीडिया के भारतीय मूल के अधिकारी जय पुरी का निजी रिश्ता जांच के घेरे में
भारत के लिए क्यों जरूरी है ज्योतिबा फुले के सत्यशोधक विचार?