रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान
20वें सीजन में टीम को फिर चैंपियन बनाने की होगी चुनौती
मुंबई। रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे, फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि की। इस कदम से 39 साल के रोहित शर्मा फिर से कप्तान बन गए हैं। तीन सीजन पहले उन्हें हार्दिक पांड्या ने रिप्लेस किया था, और दो हफ्ते पहले हार्दिक को अर्शदीप सिंह के बदले पंजाब किंग्स में ट्रेड किया गया था। मुंबई मेरी जिंगदी का बहुत बड़ा हिस्सा रही रोहित ने अपनी दोबारा नियुक्ति के बाद कहा, मुंबई इंडियंस मेरी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही है, और इस टीम को लीड करना हमेशा से कुछ ऐसा रहा है जिस पर मुझे बहुत गर्व रहा है। मैं 20वें सीजन के लिए, आगे आने वाली चुनौतियों के लिए, और हमारी पलटन को जश्न मनाने के लिए बहुत सारे पल देने के लिए तैयार हूं।
प्रशंसकों की हूटिंग झेलनी पड़ी : इस कदम पर टीम के सपोर्टर्स के एक ग्रुप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, और हार्दिक को उनके पहले सीजन के दौरान कई जगहों पर हूटिंग भी झेलनी पड़ी, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम भी शामिल था। मुंबई 4 मैच ही जीत सकी वह सीजन मुंबई के 14 मैचों में से चार जीत के साथ टेबल में सबसे नीचे रहने के साथ खत्म हुआ। हार्दिक ने 2025 में स्थिति को संभाला, जब मुंबई खराब शुरुआत से उबरकर चौथे स्थान पर रही।
रोहित ने 2013 में संभाली कप्तानी : रोहित ने 2013 सीजन के बीच में रिकी पोंटिंग से पदभार संभाला और ईडन गार्डन्स में ट्रॉफी उाकर इसे खत्म किया, साथ ही मुंबई ने उसी साल बाद में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी जीता। इसके बाद चार और आईपीएल खिताब 2015, 2017, 2019 और 2020 में जीते।

Comment List