साढ़े सात फुट का मतपत्र, 43 उम्मीदवार… चुनाव है या कोई लंबी परीक्षा!

80 शिक्षकों की लगाई ड्यूटी

साढ़े सात फुट का मतपत्र, 43 उम्मीदवार… चुनाव है या कोई लंबी परीक्षा!
लोकतंत्र में हर मतदाता को अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने का अधिकार है, लेकिन जब उम्मीदवारों की संख्या 43 तक पहुंच जाए तो मतदाता के सामने भी कम चुनौती नहीं होती। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत सूरवाल में चुनाव का नजारा कुछ ऐसा ही है।

जयपुर। लोकतंत्र में हर मतदाता को अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने का अधिकार है, लेकिन जब उम्मीदवारों की संख्या 43 तक पहुंच जाए तो मतदाता के सामने भी कम चुनौती नहीं होती। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत सूरवाल में चुनाव का नजारा कुछ ऐसा ही है। यहां उम्मीदवारों की लंबी कतार ने मतपत्र को भी खासा लंबा कर दिया है। मतपत्र की लंबाई करीब साढ़े सात फुट है। यानी मतदाता को अपनी पसंद का प्रत्याशी तलाशने के लिए मतपत्र पर अच्छी-खासी नजर दौड़ानी पड़ेगी।

इस चुनाव में सरपंच पद के लिए कुल 43 उम्मीदवार मैदान में हैं। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवार होने के कारण मतपत्र तैयार करना और मतदान की प्रक्रिया पूरी कराना भी आसान काम नहीं है। यही वजह है कि चुनावी व्यवस्था संभालने के लिए 80 शिक्षकों को इस काम में लगाया गया है।

साढ़े सात फुट के मतपत्र को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कितनी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए भी यह किसी परीक्षा से कम नहीं है। एक तरफ 43 उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न, दूसरी तरफ मतदान की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी।

सूरवाल का यह चुनाव इस बात की भी मिसाल बन गया है कि लोकतंत्र में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने के साथ चुनावी इंतजाम भी कितने बड़े हो जाते हैं। आखिर चुनाव कराना कोई आसान खेल थोड़े ही है… यहां तो मतपत्र ही साढ़े सात फुट का हो गया।

Read More पिछले पंचायती राज चुनावों का लेखा-जोखा : जिला परिषद में भाजपा का दबदबा, पंचायत समितियों में कांग्रेस आगे

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध