मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

महिला शिक्षा और वंचित वर्गों के उत्थान में महात्मा फुले के योगदान को याद किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर उन्होंने बालिका शिक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी। समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा फुले के सामाजिक योगदान और उनके विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर उन्होंने बालिका शिक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी। मुख्यमंत्री ने महात्मा फुले के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

MP में अचानक ब्लैकआउट, सायरन की गूंज से हड़कंप; क्या आने वाला था बड़ा संकट? MP में अचानक ब्लैकआउट, सायरन की गूंज से हड़कंप; क्या आने वाला था बड़ा संकट?
जवानों की भागदौड़ और सायरन की आवाज ने शहर में हलचल कर दी। लोगों को लगा कि कहीं कोई बड़ा...
आज शाम 57 दिन बाद हटेगी पंचायत चुनाव की आचार संहिता, प्रतिबंधों से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद संभाली टीम की कमान
50 पंचायत समितियों में मतदान की नौबत ही नहीं आई, निर्विरोध चुने गए प्रधान
स्वाद के साथ सेहत भी जरूरी: सही बर्तनों का करें चुनाव
राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ, 37 टीमें खोजेंगी साइबर अपराधों से निपटने के तकनीकी समाधान