tribute
राजस्थान  जयपुर 

श्रद्धांजलि सभा: पीसीसी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर पुष्प अर्पित

श्रद्धांजलि सभा: पीसीसी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर पुष्प अर्पित जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मुख्यालय पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पीसीसी सचिव अयूब खान, शरीफ खान और मंजू शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
Read More...
राजस्थान  अजमेर 

अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद

अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद भाजपा अजमेर कार्यालय में जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य अतिथि अरुण चतुर्वेदी और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी सहित अन्य नेताओं ने उनके "एक विधान, दो प्रधान, दो निशान" के संकल्प को याद किया। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने और तस्वीरें 'सरल ऐप' पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
Read More...
भारत 

एकजुट और विकसित भारत के निर्माण में डॉ. मुखर्जी का बलिदान, अटूट संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा: राधाकृष्णन

एकजुट और विकसित भारत के निर्माण में डॉ. मुखर्जी का बलिदान, अटूट संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा: राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। उन्होंने डॉ. मुखर्जी को एक दूरदर्शी नेता और राष्ट्रभक्त बताते हुए कहा कि अखंड और विकसित भारत के लिए उनका संकल्प भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। बता दें कि 23 जून 1953 को जम्मू-कश्मीर में हिरासत के दौरान उनका निधन हुआ था।
Read More...
भारत  Top-News 

पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति

पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति जन सेना पार्टी का विशेष राष्ट्रीय सम्मेलन 'सेना प्रस्थानम्' दिल्ली में शुरू हुआ। पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण के नेतृत्व में आयोजित इस अधिवेशन में दक्षिण भारत के 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में संगठनात्मक और राष्ट्रीय एकता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसके बाद कल्याण राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 

नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग  जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नवाब दादा कायम खां का 607वां शहीद दिवस गौरव और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। इस मौके पर शिक्षा, खेल और सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली समाज की महान विभूतियों को प्रतिष्ठित 'कायम रत्न अवॉर्ड्स-2026' से नवाजा गया।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि

42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि जयपुर में रवीन्द्रनाथ ठाकुर की ऐतिहासिक प्रतिमा के स्थापना दिवस पर कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कलावृत्त और त्रिमूर्ति संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दो दिवसीय लैंडस्केप शिविर का आयोजन हुआ, जहां वरिष्ठ कलाकारों और विद्यार्थियों ने गुरुदेव की प्रतिमा के ऑन-द-स्पॉट चित्र बनाए।
Read More...
भारत  मूवी-मस्ती  Top-News  Trending Today 

संगीत के सुनहरे अध्याय का अंत: लता मंगेशकर को टक्कर देने वाली पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संगीत के सुनहरे अध्याय का अंत: लता मंगेशकर को टक्कर देने वाली पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने छह दशकों तक हिंदी, मराठी और बांग्ला सहित कई भाषाओं में मधुर गीत गाए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार ने उनके निधन को संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
Read More...
भारत  मूवी-मस्ती  Trending Today 

पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 

पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन?  दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस भावुक क्षण में हेमा और बेटी अहाना की आंखें नम हो गईं। सिनेमा में छह दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था।
Read More...
भारत  Top-News 

राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि: सोनिया, खरगे, राहुल और प्रियंका ने दी श्रद्वाजंलि, खड़गे ने कहा- देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की रखी मजबूत नींव

राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि: सोनिया, खरगे, राहुल और प्रियंका ने दी श्रद्वाजंलि, खड़गे ने कहा- देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की रखी मजबूत नींव पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने 'वीर भूमि' जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। खड़गे ने उन्हें 21वीं सदी के आधुनिक भारत का निर्माता बताया, वहीं राहुल गांधी ने उनके कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया।
Read More...
राजस्थान  अलवर 

कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन : 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गहलोत बोले-उनका निधन क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति

कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन : 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गहलोत बोले-उनका निधन  क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति राजस्थान के कठूमर से चार बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता बाबूलाल बैरवा का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय के रूप में विधानसभा पहुंचे थे। जयपुर के SMS अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से अलवर और राजस्थान की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पूर्व विधायक नवनीत लाल निनामा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जताया शोक, गरीब युवाओं की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया

पूर्व विधायक नवनीत लाल निनामा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जताया शोक, गरीब युवाओं की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने घाटोल के चार बार विधायक रहे नवनीत लाल निनामा के निधन पर शोक जताया। देवनानी ने उन्हें एक समर्पित जनप्रतिनिधि बताया, जिन्होंने विशेष रूप से गरीब युवाओं की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया गया है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

टीकाराम पालीवाल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि : किसान हित में भूमि सुधारों की थी ऐतिहासिक पहल, उनके विकास के प्रति समर्पण प्रेरणादायक

टीकाराम पालीवाल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि : किसान हित में भूमि सुधारों की थी ऐतिहासिक पहल, उनके विकास के प्रति समर्पण प्रेरणादायक राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल की जयंती पर प्रदेश ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। विपक्षी नेताओं ने उनके भूमि सुधारों और किसान हितैषी कार्यों की सराहना की। पालीवाल जी का सादगीपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
Read More...

Advertisement