पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस भावुक क्षण में हेमा और बेटी अहाना की आंखें नम हो गईं। सिनेमा में छह दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था।

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद रहीं। समारोह में जैसे ही धर्मेंद्र के नाम की घोषणा हुई तो माहौल भावुक हो गया। मंच पर पहुंचीं हेमा मालिनी की आंखें नम दिखाई दीं, वहीं सभागार में बैठीं अहाना भी अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं। इस भावुक पल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अभिनेता धर्मेंद्र ने करीब छह दशकों तक हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार अभिनय यात्रा से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज किया। ‘शोले’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘चरस’ और ‘अपने’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उनके जाने को हिंदी फिल्म उद्योग के एक स्वर्णिम दौर का अंत माना गया। इस वर्ष केंद्र सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि