संगीत के सुनहरे अध्याय का अंत: लता मंगेशकर को टक्कर देने वाली पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संगीत जगत में शोक की लहर

संगीत के सुनहरे अध्याय का अंत: लता मंगेशकर को टक्कर देने वाली पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने छह दशकों तक हिंदी, मराठी और बांग्ला सहित कई भाषाओं में मधुर गीत गाए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार ने उनके निधन को संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

मुंबई। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सुमन कल्याणपुर के निधन से भारतीय संगीत जगत की एक मधुर, सुरमयी और भावपूर्ण आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। उन्होंने कहा कि छह दशकों से अधिक समय तक सुमनजी ने अपनी अनुपम गायकी से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। मराठी, हिन्दी, बांग्ला, ओड़िया समेत अनेक भाषाओं में गाए गए उनके अमर गीत संगीत जगत की अमूल्य धरोहर हैं।

उन्होंने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित सुमनजी ने अपनी जादुई आवाज से भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनके गीतों की मिठास और भावपूर्ण अभिव्यक्ति सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगी। सीएम फडणवीस ने कहा कि उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सुमनजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने भी सुमन कल्याणपुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनी मधुर, सुरमयी और भावपूर्ण आवाज से सुमनजी ने भारतीय संगीत जगत को समृद्ध किया। हिन्दी, मराठी और अनेक क्षेत्रीय भाषाओं में गाए गए उनके अमर गीत पीढ़ियों की भावनाओं पर राज करते रहेंगे।

शरद पवार ने कहा कि उनके निधन के साथ भारतीय शास्त्रीय और सुगम संगीत के स्वर्णिम युग का एक अध्याय समाप्त हो गया। उन्होंने सुमन कल्याणपुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश