42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा

42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि
जयपुर में रवीन्द्रनाथ ठाकुर की ऐतिहासिक प्रतिमा के स्थापना दिवस पर कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कलावृत्त और त्रिमूर्ति संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दो दिवसीय लैंडस्केप शिविर का आयोजन हुआ, जहां वरिष्ठ कलाकारों और विद्यार्थियों ने गुरुदेव की प्रतिमा के ऑन-द-स्पॉट चित्र बनाए।

जयपुर। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की ऐतिहासिक प्रतिमा के स्थापना दिवस पर कला और संस्कृति जगत की हस्तियों ने वरिष्ठ चित्रकार एवं मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कलावृत्त एवं त्रिमूर्ति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 9 जून 1982 को स्थापित इस प्रतिमा का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर द्वारा किया गया था।

स्थापना दिवस के अवसर पर कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के तहत कलावृत्त द्वारा दो दिवसीय लैंडस्केप शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें वरिष्ठ कलाकारों और राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के विद्यार्थियों ने रवीन्द्र मंच एवं गुरुदेव की प्रतिमा के ऑन-द-स्पॉट चित्र उकेरे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी