अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद

अजमेर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
भाजपा अजमेर कार्यालय में जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य अतिथि अरुण चतुर्वेदी और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी सहित अन्य नेताओं ने उनके "एक विधान, दो प्रधान, दो निशान" के संकल्प को याद किया। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने और तस्वीरें 'सरल ऐप' पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर कार्यालय में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का नुक संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, अजमेर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम तथा मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को समाज तक पहुंचाए। इस अवसर पर संगठन की ओर से निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष अथवा सक्रिय कार्यकर्ता के निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, कश्मीर के पूर्ण एकीकरण में उनके योगदान एवं राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान पर चर्चा की जाए। साथ ही कार्यक्रम की फोटो मंडल अध्यक्ष को भेजने एवं सरल एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकार ने नियम 6 में किया संशोधन : पैकेजिंग पर शाकाहारी और मांसाहारी लेबल लगाना जरूरी, मुख्य डिस्प्ले पैनल पर दिखेगा ग्रीन और रेड डॉट सरकार ने नियम 6 में किया संशोधन : पैकेजिंग पर शाकाहारी और मांसाहारी लेबल लगाना जरूरी, मुख्य डिस्प्ले पैनल पर दिखेगा ग्रीन और रेड डॉट
साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक्स शाकाहारी हैं या मांसाहारी, अब ग्राहक आसानी से पहचान सकेंगे। केंद्र सरकार ने पैकेजिंग पर...
महापौर की कुर्सी पर सीधी जंग : भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 25 सितंबर को होगा मतदान
टीबी मुक्त भारत अभियान में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश के सभी 361 ब्लॉकों में गठित हुई टीबी मुक्त भारत टीमें
इटावा पालिका उपाध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
एचपीवी और एमआर टीकाकरण अभियान, 30 सितम्बर तक 80 प्रतिशत और 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
जयपुर नगर निगम : उपमहापौर की कुर्सी पर सियासी पेंच, भाजपा में आउटर जयपुर से चेहरे की तलाश
एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता पहला स्वर्ण पदक