Directives
राजस्थान  अजमेर 

अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद

अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद भाजपा अजमेर कार्यालय में जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य अतिथि अरुण चतुर्वेदी और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी सहित अन्य नेताओं ने उनके "एक विधान, दो प्रधान, दो निशान" के संकल्प को याद किया। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने और तस्वीरें 'सरल ऐप' पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
Read More...
भारत 

उर्वरकों की कालाबाजारी और किसानों के आर्थिक शोषण की उच्चस्तरीय जांच हो : दिग्विजय सिंह

उर्वरकों की कालाबाजारी और किसानों के आर्थिक शोषण की उच्चस्तरीय जांच हो : दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में खाद और उर्वरकों की एमआरपी से अधिक दामों पर बिक्री पर गहरी चिंता जताई है। सीएम मोहन यादव को लिखे पत्र में उन्होंने पुराने स्टॉक को नई बढ़ी कीमतों पर बेचने का आरोप लगाते हुए किसानों से हुई अतिरिक्त वसूली वापस कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
Read More...
भारत  Top-News 

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें : भगवान राम पर कथित टिप्पणी का मामला फिर पहुंचा अदालत, पढ़ें पूरा मामला

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें : भगवान राम पर कथित टिप्पणी का मामला फिर पहुंचा अदालत, पढ़ें पूरा मामला वाराणसी की विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भगवान राम पर की गई कथित टिप्पणी के मामले को पुनर्विचार के लिए निचली अदालत में स्थानांतरित कर दिया है। न्यूयॉर्क में दिए विवादास्पद बयान के खिलाफ दायर याचिका पर कोर्ट अब राहुल गांधी को नोटिस जारी कर तलब करेगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित

पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने खो नागोरियान अवैध पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की गहन जांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह को सौंपी गई है।
Read More...
भारत 

बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'

बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित' बेंगलुरु में कुख्यात बिटकॉइन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता मोहम्मद हारिस नलपाद और उमर फारूक नलपाद को 11 जून के लिए समन जारी किया है। कर्नाटक सरकार के मंत्री यू टी खादर ने इसे 'राजनीति से प्रेरित' कार्रवाई बताया है। ईडी हैकर श्रीकी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच कर रही है।
Read More...
भारत 

पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले

पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। खाद्य, परिवहन, खेल और महिला विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए सचिव नियुक्त हुए हैं। अधिसूचना के अनुसार, रवि इंदर सिंह को परिवहन और जगदीश प्रसाद मीना को खाद्य विभाग की कमान सौंपी गई है।
Read More...
भारत 

नीट परीक्षा की तैयारी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष जोर

नीट परीक्षा की तैयारी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष जोर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय का दौरा कर 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पेपर लीक और साइबर खतरों से निपटने के लिए सीबीआई, आईबी और साइबर सुरक्षा टीमों को सक्रिय किया गया है। निष्पक्ष परीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।
Read More...
भारत 

सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक

सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देवेगौड़ा के बजाय एम. नागराजा को राज्यसभा टिकट दिया। सुरजेवाला ने सत्ता के लिए इस अपमान को स्वीकार करने पर जद(एस) नेता कुमारस्वामी पर भी तीखा निशाना साधा।
Read More...
दुनिया 

नेतन्याहू के पास अमेरिका-ईरान समझौता स्वीकारने के अलावा कोई विकल्प नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

नेतन्याहू के पास अमेरिका-ईरान समझौता स्वीकारने के अलावा कोई विकल्प नहीं : डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते को स्वीकार करने के अलावा इजरायल के पास कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि फैसले लेने का अधिकार सिर्फ उनका है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि बातचीत विफल होने पर ईरान की नाकेबंदी या सैन्य बल का इस्तेमाल किया जाएगा।
Read More...
भारत 

तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली एयरपोर्ट पर मुश्किलें, एयर इंडिया के विमानों से टकराई सीढ़ी, डीजीसीए ने शुरू की जांच

तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली एयरपोर्ट पर मुश्किलें, एयर इंडिया के विमानों से टकराई सीढ़ी, डीजीसीए ने शुरू की जांच दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर अचानक आई तेज आंधी के कारण इंडिगो की ग्राउंड हैंडलिंग सीढ़ी एयर इंडिया के तीन विमानों से टकरा गई। इस हादसे में तीनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें उड़ान से बाहर कर दिया गया है। डीजीसीए ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।
Read More...
भारत  स्वास्थ्य 

केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज

केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज केरल के कई जिलों में शिगेला संक्रमण के 126 मामले सामने आने और एक बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने सख्त निर्देश दिए हैं। होटलों और फूड स्टालों पर खाद्य सुरक्षा निरीक्षण और पेयजल क्लोरीनीकरण तेज करने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में विकसित होंगे चंदन वन, अधिकारियों को निर्देश जारी

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में विकसित होंगे चंदन वन, अधिकारियों को निर्देश जारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बांसवाड़ा, सिरोही और उदयपुर में चंदन के वन विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उच्च गुणवत्ता वाले पौधारोपण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के वन क्षेत्र का विस्तार करना और पारिस्थितिकी संतुलन को मजबूत बनाना है।
Read More...

Advertisement