तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली एयरपोर्ट पर मुश्किलें, एयर इंडिया के विमानों से टकराई सीढ़ी, डीजीसीए ने शुरू की जांच

तीन विमान क्षतिग्रस्त

तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली एयरपोर्ट पर मुश्किलें, एयर इंडिया के विमानों से टकराई सीढ़ी, डीजीसीए ने शुरू की जांच
दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर अचानक आई तेज आंधी के कारण इंडिगो की ग्राउंड हैंडलिंग सीढ़ी एयर इंडिया के तीन विमानों से टकरा गई। इस हादसे में तीनों विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें उड़ान से बाहर कर दिया गया है। डीजीसीए ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम तेज आंधी के बीच एयर इंडिया के विमानों से लोहे की सीढ़ी टकराने की घटना की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुरू कर दी है। हवाई अड्डे पर रविवार शाम अचानक मौसम बदल गया और भारी बारिश के साथ तेज आंधी शुरू हो गयी। इस दौरान टर्मिनल-2 के 'बे' में इंडिगो की ग्राउंड हैंडलिंग टीम की एक लोहे की सीढ़ी (स्टेप लैडर) तेज हवाओं के साथ खुद-ब-खुद आगे बढ़ने लगी और इससे पहले कि उसे काबू किया जाता, एयर इंडिया की तीन विमानों टकरा गयी। इस घटना में विमानों को नुकसान पहुंचा है।

सूत्रों ने बताया कि घटना शाम करीब 4.30 बजे की है। आंधी बारिश के बारे में मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं थी। यह बेहद स्थानीय मौसमी घटना थी और आसपास के इलाके में मौसम शांत था। डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त तीनों विमानों को उड़ान से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, तीनों क्षतिग्रस्त विमान ए320 परिवार के हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मालवीय नगर अग्निकांड में गरीब शेफ पर इल्जाम डालकर बड़े लोगों को बचा रही सरकार, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे : आप मालवीय नगर अग्निकांड में गरीब शेफ पर इल्जाम डालकर बड़े लोगों को बचा रही सरकार, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे : आप
आम आदमी पार्टी ने मालवीय नगर अग्निकांड में होटल शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। 'आप' नेता...
काले कपड़े पहन सफाईकर्मियों का अनूठा विरोध, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
TMC को बड़ा झटका : सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ा साथ, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विभागीय डाटाबेस के NATGRID से एकीकरण पर जोर,  विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा
राजस्थान कांग्रेस में गहलोत-पायलट सोशल मीडिया युद्ध तेज, पार्टी में उथल-पुथल
नेतन्याहू के पास अमेरिका-ईरान समझौता स्वीकारने के अलावा कोई विकल्प नहीं : डोनाल्ड ट्रंप
वैश्विक दबाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, इन कंपनियों में दिख़ा एक्शन