नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 

प्रतिभाएं 'कायम रत्न' से सम्मानित

नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नवाब दादा कायम खां का 607वां शहीद दिवस गौरव और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। इस मौके पर शिक्षा, खेल और सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली समाज की महान विभूतियों को प्रतिष्ठित 'कायम रत्न अवॉर्ड्स-2026' से नवाजा गया।

जयपुर: मौलाना अबुल कलाम आजाद वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की ओर से रविवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में  नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली के नेतृत्व में यह कार्यक्रम नवाब दादा कायम खां की 607वीं शहादत की याद में आयोजित हुआ, जिसमें शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की मिसाल पेश करने वाले वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम अशोक गहलोत शामिल हुए। उन्होंने नवाब दादा कायम खां की वीरता और अमर बलिदान को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि कायमखानी कौम का इतिहास शौर्य, पराक्रम और अटूट देशभक्ति की मिसाल रहा है। 1965, 1971 के युद्धों से लेकर कारगिल तक इस वीर कौम के जांबाजों ने देश की रक्षा के लिए शहादत दी है। पूरे प्रदेश को इस गौरवशाली अतीत पर नाज है। गहलोत ने सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रभक्ति और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईसीसी महासचिव एवं राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक ने की। 

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कायमखानी एक बहादुर कौम है और सबको इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद राहुल कस्वां, इमरान मसूद, अशोक चांदना, विधायक रफीक खान, हाकम अली, अमीन कागजी, जाकिर गैसावत सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। समारोह में कायम रत्न अवॉर्ड्स-2026 प्रदान किए गए। शिक्षा, खेल, समाजसेवा, सैन्य सेवा, साहित्य और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं, वीर चक्र,शौर्य चक्र प्राप्त सैनिकों, अर्जुन पुरस्कार विजेताओं, ओलंपिक खिलाड़ियों तथा दिवंगत मंत्रियों-विधायकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में फातिहा खानी, श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संबोधनों का सिलसिला चला। बुधवाली ने बताया कि यह आयोजन मात्र श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि शहादत की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और सामाजिक एकता का संदेश देने का माध्यम है। हजारों की उपस्थिति में कार्यक्रम ने गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की। इस अवसर पर युवाओं को देशसेवा और समाजसेवा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

Read More राजस्थान में म्यूचुअल फंड निवेश की उड़ान : जयपुर बना सबसे बड़ा निवेश केंद्र, बढ़ता भरोसा दे रहा नई रफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत