183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 

लॉटरी से होगा चयन

183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग ने 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 अगस्त से 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। चयन पूरी तरह लॉटरी प्रणाली द्वारा होगा, जिसमें न्यूनतम एक वर्ष का सत्यापित अनुभव अनिवार्य रखा गया है।

जयपुर। राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती संविदा नियमों के तहत की जाएगी। इसके लिए 15 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जबकि 28 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी केवल एक ही निकाय के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक निकायों में आवेदन करता है तो उसके सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। भर्ती में केवल अनुभवी अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।

किसी भी नगरीय निकाय में कम से कम एक वर्ष सफाई कार्य का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। ठेकेदार द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र तभी मान्य होगा, जब उसे संबंधित निकाय के सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित किया गया हो। अनुभव प्रमाण पत्र 1 अगस्त 2026 के बाद का तथा आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना आवश्यक है। भर्ती के लिए चयन लॉटरी प्रक्रिया से होगा। अभ्यर्थी को पहले उसी निकाय की लॉटरी में शामिल किया जाएगा, जहां का उसने कार्य अनुभव दिया है। यदि वहां पद रिक्त रह जाते हैं तो उसी जिले के अन्य निकायों के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद भी पद खाली रहने पर राज्य के अन्य निकायों के पात्र अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई