राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पंचायत एवं निकाय चुनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित। 500 संभावित जनप्रतिनिधियों और चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण दिया।

जयपुर। कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की व्यापक तैयारियों के तहत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पंचायत एवं निकाय चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से चयनित 500 संभावित जनप्रतिनिधियों चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उन्हें माइक्रो लेवल पर चुनाव प्रबंधन, मतदाता सूची की स्क्रीनिंग, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, चुनावी संचार, अभियान संचालन और मतदाताओं से प्रभावी संवाद स्थापित करने की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी तथा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुनाल बनर्जी ने कार्यशाला का मार्गदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने बताया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता अब अपने-अपने जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायत स्तर पर इसी तरह की कार्यशालाओं का आयोजन कर चुनावी तैयारियों को और मजबूत करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई