local news
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... हथिनी कुंड बैराज पर आज पहली बार जुटेंगे 7 राज्यों के ACS, राजस्थान के यमुना जल हिस्से पर होगी अहम चर्चा
Published On
By Jaipur PS
जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशन में शनिवार को हथिनी कुंड बैराज का संयुक्त निरीक्षण होगा। इसमें राजस्थान समेत सात राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी शामिल। बैठक में राजस्थान को प्रस्तावित 577 एमसीएम यमुना जल आवंटन, लखवार परियोजना से अतिरिक्त जल तथा यमुना परियोजना की डीपीआर और अंतरराज्यीय समन्वय पर चर्चा। आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में रची साजिश
Published On
By Jaipur PS
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने घर में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी का अपने चाचा से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और साथी के साथ फरार हो गया। राहत के फॉलोअप शिविरों में पसरा सन्नाटा, बिना सुविधा लौट रहे लोग
Published On
By Jaipur PS
जयपुर में राज्य सरकार के फॉलोअप शहरी सेवा शिविर अधिकारियों की बेरुखी का शिकार नजर आए। मालवीय नगर जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में न अधिकारी मौजूद मिले और न ही आवेदक। प्रथम मंजिल पर शिविर लगाने से बुजुर्ग और दिव्यांगों को भारी परेशानी हुई। पीएम स्वनिधि योजना के लिए आए दिव्यांग कमल आवेदन किए बिना ही लौट गए। 2005 से 2021 तक चार बार योजना बनी, फिर भी नहीं हो सका एक भी शहर 'स्लम मुक्त'
Published On
By Jaipur PS
राजस्थान के शहरों को कच्ची बस्तियों से मुक्त करने के लिए पिछले दो दशकों में चार बार योजनाएं बनीं, करोड़ों खर्च हुए और हजारों परिवारों को पट्टे भी दिए गए, लेकिन आज तक प्रदेश का एक भी शहर पूरी तरह 'स्लम फ्री' नहीं बन पाया। राजस्थान की कुल 26.07 लाख की आबादी बस्तियों में रह रही है, जो शहरी आबादी का 12.13 प्रतिशत। दो वारदातों का खुलासा : हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, घर-दुकान से चोरी, सोने-चांदी के जेवर बरामद
Published On
By Jaipur PS
पुलिस ने चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर गणेश सैनी सिंडलोई खुराबिसल को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद। आरोपी दिन में कॉलोनियों की रेकी करता था और रात में सूने मकानों को निशाना बनाता। उसके खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज। CRD फेज-2 सुधारों में तेजी के निर्देश, 28 में से 16 प्राथमिक सुधारों को मिली केंद्र की मंजूरी
Published On
By Jaipur PS
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन फेज-2 सुधारों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शेष सुधारों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश। बैठक में बताया गया कि CRD फेज-2 के तहत चिन्हित 28 प्राथमिक सुधार क्षेत्रों में से 16 को भारत सरकार की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 6 प्रस्ताव केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित हैं और शेष 6 सुधार राज्य स्तर पर क्रियान्वयन की प्रक्रिया में। प्रदेशभर में दूसरे दिन भी ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित
Published On
By Jaipur PS
प्रदेशभर के ट्रक ऑपरेटर्स का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया जारी किए जाने के बावजूद ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल वापस नहीं ली। लगभग पाँच दशकों से विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी संजीव बुक्स, गुणवत्ता और नवीन पाठ्यक्रम से कायम किया भरोसा
Published On
By Jaipur PS
गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, नवीनतम पाठ्यक्रम, प्रमाणिक जानकारी और सरल भाषा के दम पर संजीव प्रकाशन की संजीव बुक्स पिछले लगभग पाँच दशकों से विद्यार्थियों के बीच सफलता का पर्याय बनी हुई। कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रकाशित संजीव बुक्स, संजीव इंग्लिश कोर्स, संजीव साइंस पाठ्यपुस्तकें, प्रायोगिक पुस्तकें तथा संजीव रिफ्रेशर लगातार छात्रों की पसंद बनी हुई। जीएसटी नियमों में बदलाव से ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं पर संकट, बढ़ सकता है यात्रियों का किराया
Published On
By Jaipur PS
एस्या सेंटर की नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जीएसटी अधिनियम की धारा 9(5) के तहत सब्सक्रिप्शन आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर जीएसटी लागू करने से ड्राइवरों की आय घट सकती है, यात्रियों का किराया बढ़ सकता है और ऑफ-प्लेटफॉर्म टैक्सी सेवाओं को बढ़ावा। टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के तीन बैचों पर रोक, असुरक्षित पाए जाने पर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Published On
By Jaipur PS
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए एम/एस गोयल ऑयल उद्योग द्वारा निर्मित टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के तीन बैचों की बिक्री, वितरण, निर्माण, भंडारण और प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक। राज्य खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर की जांच रिपोर्ट में इन बैचों को असुरक्षित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा : कृषि विभाग प्रतिष्ठित संस्थाओं से करेगा एमओयू, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में खास पहल
Published On
By Jaipur PS
प्रदेश के किसानें की आय में वृद्धि, कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण कदम। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग कृषि क्षेत्र में कार्यरत 30 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ एमओयू। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर कल होगा जयास्तुते कार्यक्रम, वीर सावरकर के जीवन पर होगी विशेष प्रस्तुति
Published On
By Jaipur PS
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयास्तुते – मैं भी वीर सावरकर : अंश मात्र कार्यक्रम का आयोजन। यह आयोजन शाम 5:45 बजे राजा पार्क स्थित सीबीएसई परिसर, आदर्श विद्या मंदिर में होगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर के त्याग, बलिदान, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणादायी जीवन पर आधारित विशेष मंचीय प्रस्तुति। 