राहत के फॉलोअप शिविरों में पसरा सन्नाटा, बिना सुविधा लौट रहे लोग

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी नहीं बनी व्यवस्था

राहत के फॉलोअप शिविरों में पसरा सन्नाटा, बिना सुविधा लौट रहे लोग
जयपुर में राज्य सरकार के फॉलोअप शहरी सेवा शिविर अधिकारियों की बेरुखी का शिकार नजर आए। मालवीय नगर जोन कार्यालय में आयोजित शिविर में न अधिकारी मौजूद मिले और न ही आवेदक। प्रथम मंजिल पर शिविर लगाने से बुजुर्ग और दिव्यांगों को भारी परेशानी हुई। पीएम स्वनिधि योजना के लिए आए दिव्यांग कमल आवेदन किए बिना ही लौट गए।

जयपुर। आमजन को मौके पर राहत प्रदान करने के लिए गत माह चलाए गए शहरी सेवा शिविरों में लाभ लेने से वंचित लोगों का राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की ओर से दुबारा शुरू किए गए फॉलोअप शिविर अधिकारियों की बेरूखी का शिकार हो रहे है। फॉलोअप शिविरों के नाम पर नगर निगम प्रशासन की खानापूर्ति सामने आ रही है। नगर निगम के मालवीय नगर जोन कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित शिविर में खानापूर्ति देखने को मिली जहां निर्धारित सीटों पर ना तो कोई अधिकारी कर्मचारी दिखे और ना ही कोई आवेदक ही वहां तक पहुंच पा रहे है। निगम अधिकारियों की मनमर्जी का आलम यह रहा कि शिविर को जोन कार्यालय की बिल्डिंग में प्रथम मंजिल पर शिविर लगा दिया, जिससे बुजुर्ग व विकलांग तो शिविर तक पहुंच ही नहीं पा रहे थे। मौके पर आए आए विकलांग कमल ने बताया कि राहत के शिविर का बिल्डिंग के प्रथम मंजिल लगा दिया ऐसे में वह पीएम स्वनिधि के लिए आवेदन ही नहीं कर पा रहे है अब दुबारा मौका मिलेगा तो आएंगे। 

शिविर में नहीं थे जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयक की डेस्क
जोन कार्यालय में शिविर के दौरान जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयक की डेस्क नहीं थी और नियमित रूप से जहां प्रमाण पत्र बनाए जाते है वहीं पर प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। मौके पर उपस्थित सुरेश कुमार ने बताया कि जब शिविर में सभी सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है। आश्चर्यजनक बात यह है कि कई शिविरों में जन्म.मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी कार्य के लिए अलग से काउंटर या टेबल तक नहीं लगाई गई। जिससे जानकारी लेने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

अधिकांश लोगों के काम हो चुके
पूर्व में आयोजित शिविरों में अधिकांश लोगों के काम हो चुके है, इसके चलते फॉलोअप शिविरों में संख्या कम आ रही है। जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के काम तत्काल किए गए जा रहे है। 
मुकुट सिंह, उपायुक्त, मालवीय नगर जोन। 

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा