हथिनी कुंड बैराज पर आज पहली बार जुटेंगे 7 राज्यों के ACS, राजस्थान के यमुना जल हिस्से पर होगी अहम चर्चा

अंतरराज्यीय समन्वय को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित

हथिनी कुंड बैराज पर आज पहली बार जुटेंगे 7 राज्यों के ACS, राजस्थान के यमुना जल हिस्से पर होगी अहम चर्चा
जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशन में शनिवार को हथिनी कुंड बैराज का संयुक्त निरीक्षण होगा। इसमें राजस्थान समेत सात राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी शामिल। बैठक में राजस्थान को प्रस्तावित 577 एमसीएम यमुना जल आवंटन, लखवार परियोजना से अतिरिक्त जल तथा यमुना परियोजना की डीपीआर और अंतरराज्यीय समन्वय पर चर्चा।

जयपुर। जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी. एल. कन्थाराव के निर्देशन में शनिवार को हथिनी कुंड बैराज (ताजेवाला) का उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण होगा। पहली बार राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित सात राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और वरिष्ठ अधिकारी एक साथ बैराज का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में केंद्रीय जल आयोग (CWC) की टीम भी शामिल रहेगी। बैठक और निरीक्षण के दौरान राजस्थान को हथिनी कुंड बैराज से प्रस्तावित यमुना जल आवंटन पर विशेष रूप से चर्चा होगी। राजस्थान को इस परियोजना के तहत 577 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) यमुना जल मिलने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा लखवार बहुउद्देशीय परियोजना से भी राज्य को 30.91 एमसीएम अतिरिक्त जल मिलने का प्रस्तावित प्रावधान है। वर्तमान में केंद्रीय जल आयोग यमुना जल परियोजना की संयुक्त डीपीआर का परीक्षण और तकनीकी निरीक्षण कर रहा है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के 100 से अधिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। राजस्थान की ओर से जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर अपनी टीम के साथ निरीक्षण में भाग लेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक यमुना जल बंटवारे, डीपीआर की प्रगति और अंतरराज्यीय समन्वय को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था