प्रदेशभर में दूसरे दिन भी ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित

परिवहन विभाग और ट्रांसपोर्टर्स के बीच गतिरोध खत्म करने के प्रयास जारी

प्रदेशभर में दूसरे दिन भी ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित
प्रदेशभर के ट्रक ऑपरेटर्स का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया जारी किए जाने के बावजूद ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल वापस नहीं ली।

जयपुर। प्रदेशभर के ट्रक ऑपरेटर्स का आंदोलन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किए जाने के बावजूद ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल वापस नहीं ली। उनका कहना है कि जब तक परमिट नवीनीकरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू नहीं होती और उनकी अन्य प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हड़ताल के चलते प्रदेशभर में ट्रकों का संचालन प्रभावित है, जिससे खाद्यान्न, फल-सब्जियों, औद्योगिक कच्चे माल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। कई मंडियों और औद्योगिक इकाइयों में माल की आवाजाही धीमी पड़ गई है। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन पर्याप्त नहीं है और सभी सहमति बिंदुओं पर स्पष्ट सरकारी आदेश जारी किए जाएं। उधर, परिवहन विभाग और ट्रांसपोर्टर्स के बीच गतिरोध खत्म करने के प्रयास जारी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और व्यापारिक गतिविधियों पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था