भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर कल होगा जयास्तुते कार्यक्रम, वीर सावरकर के जीवन पर होगी विशेष प्रस्तुति

विजय नगर सहित विभिन्न शाखाओं की सक्रिय सहभागिता

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर कल होगा जयास्तुते कार्यक्रम, वीर सावरकर के जीवन पर होगी विशेष प्रस्तुति
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयास्तुते – मैं भी वीर सावरकर : अंश मात्र कार्यक्रम का आयोजन। यह आयोजन शाम 5:45 बजे राजा पार्क स्थित सीबीएसई परिसर, आदर्श विद्या मंदिर में होगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर के त्याग, बलिदान, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणादायी जीवन पर आधारित विशेष मंचीय प्रस्तुति।

जयपुर। भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जयास्तुते – मैं भी वीर सावरकर : अंश मात्र कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शाम 5:45 बजे राजा पार्क स्थित सीबीएसई परिसर, आदर्श विद्या मंदिर में होगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर के त्याग, बलिदान, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणादायी जीवन पर आधारित विशेष मंचीय प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में इंदौर के सुप्रसिद्ध प्रस्तोता नीलमाधव वसंत भुसारी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि के रूप में वासुदेव देवनानी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम रंगा करेंगे, जबकि क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। आयोजन के निवेदक आर.एस. सक्सेना (अध्यक्ष, ट्रस्टी), डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल (प्रांतीय अध्यक्ष) और विजय पारीक (जिला समन्वयक) हैं।

कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और परिषद की महेश नगर, मानसरोवर, प्रताप नगर, सांगा बाबा, तेजाजी नगर, भगत सिंह, चित्रकूट नगर, जयपुर हेरिटेज, महानगर, वैशाली, विवेकानंद, आदर्श नगर, अंबाबाड़ी, हवामहल, महाराणा प्रताप, मालवीय नगर और विजय नगर सहित विभिन्न शाखाओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी। भारत विकास परिषद उत्तर-पूर्व प्रांत चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। परिषद के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से वीर सावरकर के राष्ट्रसमर्पित जीवन, उनके संघर्ष, विचारों और राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत