टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के तीन बैचों पर रोक, असुरक्षित पाए जाने पर विभाग की बड़ी कार्रवाई

समाप्ति तिथि की जांच करने की अपील

टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के तीन बैचों पर रोक, असुरक्षित पाए जाने पर विभाग की बड़ी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए एम/एस गोयल ऑयल उद्योग द्वारा निर्मित टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के तीन बैचों की बिक्री, वितरण, निर्माण, भंडारण और प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक। राज्य खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर की जांच रिपोर्ट में इन बैचों को असुरक्षित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई।

जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए एम/एस गोयल ऑयल उद्योग द्वारा निर्मित टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के तीन बैचों की बिक्री, वितरण, निर्माण, भंडारण और प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। राज्य खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर की जांच रिपोर्ट में इन बैचों को असुरक्षित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला द्वारा जारी आदेश के अनुसार टैगोर ब्रांड सरसों के तेल के बैच नंबर 01, 02 और 10 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किए गए हैं। इन बैचों पर लगाया गया प्रतिबंध प्रारंभिक रूप से दो माह अथवा नियमानुसार निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम के अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) डॉ. रवि शेखावत ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उनके पास इन बैचों का सरसों का तेल उपलब्ध है तो उसका उपयोग नहीं करें और संबंधित विक्रेता को वापस कर दें। वहीं सभी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को भी प्रतिबंधित बैच का स्टॉक तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित उत्पाद की बिक्री या भंडारण पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से खाद्य पदार्थ खरीदते समय ब्रांड, बैच नंबर और निर्माण व समाप्ति तिथि की जांच करने की अपील भी की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान