नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा

वार्ड संख्या 111 से 120 के कार्यालयों में बदलाव

नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
जयपुर नगर निगम चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने नामांकन के 15 निर्धारित केंद्रों में दो स्थानों पर बदलाव। वार्ड 31-40 के प्रत्याशी अब हीरापुरा के बजाय शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय विद्यालय, खातीपुरा में नामांकन दाखिल करेंगे।

जयपुर। जयपुर नगर निगम के चुनावों में प्रत्याशियों के नामांकन भरने के निर्धारित 15 स्थानों में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो स्थानों वार्ड संख्या 31 से 40 और वार्ड संख्या 111 से 120 के कार्यालयों में बदलाव किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की ओर से जारी नामांकन भरने के कार्यालयों के संबंध में सोमवार को संशोधित करते हुए अब 31 से 40 के प्रत्याशियों को कमला देवी बुधिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हीरापुरा चौराहे के स्थान पर शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) खातीपुरा जाना पड़ेगा। इन वार्डों के प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र भराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी का कार्यालय खोला जाएगा।

इसी तरह 111 से 120 के प्रत्याशियों के नामांकन नगर निगम किशनपोल जोन उपायुक्त घाटगेट कार्यालय के स्थान पर नगर निगम पार्ट 2 जलेबी चौक हवामहल में प्राप्त किए जाएंगे।

अन्य वार्डों की ये रहेगी व्यवस्था :

Read More जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में भाजपा और कांग्रेस खोलेंगी पत्ते, प्रदेश में 618 स्थानों पर चल रही बाड़ाबंदी 

 वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 5, वीकेआई, सीकर रोड।

Read More नगर निगम चुनाव : निर्दलीय पार्षद रात को भाजपा में आए, सुबह मुकर गए

 वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए प्लॉट नंबर 370, कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वीकेआई एरिया मुरलीपुरा।

Read More जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस

 वार्ड संख्या 21 से 30 के लिए नगर निगम झोटवाड़ा जोन कार्यालय खिरणी फाटक, झोटवाड़ा।

 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) खातीपुरा।

 वार्ड संख्या 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर।

  वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर।

  वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए कमरा नंबर 45, जिला कलेक्ट्रेट।

  वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए नगर निगम जगतपुरा जोन उपायुक्त कार्यालय, नन्दपुरी अंडरपास मालवीय नगर।

  वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए नगर निगम मालवीय नगर जोन उपायुक्त कार्यालय नई विधानसभा के पास लालकोठी।

  वार्ड संख्या 91 से 100 के लिए नगर निगम सिविल लाइंस जोन उपायुक्त कार्यालय, टेक्नोलोजी पार्क के पास शास्त्री नगर।

  वार्ड संख्या 101 से 110 के लिए एसीईओ पंचायत प्रकोष्ठ कक्ष जिला परिषद कार्यालय बनीपार्क।

  वार्ड 111 से 120 के लिए नगर निगम पार्ट 2 पुराना पुलिस मुख्यालय जलेबी चौक हवामहल में प्राप्त किए जाएंगे

  वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए कमरा नंबर 26, जिला कलेक्ट्रेट बनीपार्क।

  वार्ड संख्या 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क।

 वार्ड संख्या 141 से 150 के लिए नगर निगम हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय जलेबी चौक हवामहल के पीछे।

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस