पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे

मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया

पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
रानपुर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक देवरी पूनिया विद्यालय में सोमवार को पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी। पेट दर्द, घबराहट और उल्टियां होने पर बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। 16 बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर। स्कूल में 110 बच्चों ने पोषाहार खाया था।

कोटा। रानपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक देवरी पूनिया विद्यालय में सोमवार सुबह पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द, घबराहट व उल्टियां होने  पर शिक्षकों ने सभी बच्चों को रानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से 16 बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया गया। शेष बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। खाद्य सुरक्षा विभाग व शिक्षा अधिकारी अस्पताल पहुंच बच्चों के इलाज की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी। शिक्षकों ने बताया कि मिड-डे मिल योजना के तहत केबल नगर स्थित अन्नपूर्णा रसोई से पोषाहार बनकर स्कूल पहुंचाया गया था। सुबह 10.30 बजे लंच होने पर सभी बच्चों को पोषाहार करवाया।

110 बच्चों ने खाया पोषाहार :

जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक रूप सिंह मीणा ने बताया कि देवरी पूनिया स्कूल 8वीं तक का है। यहां 130 बच्चे हैं, जिसमें से 110 उपस्थित थे, सभी ने पोषाहार का खाना खाया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान