जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को

25 वार्डों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया

जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
जयपुर में निकाय संस्था चुनाव के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 अगस्त को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि नगर निगम और विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के वार्डों के लिए वर्गवार और महिला आरक्षण तय करने की प्रक्रिया संपन्न होगी।

जयपुर। निकाय संस्था चुनाव के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 अगस्त को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि नगर निगम जयपुर और नगर पालिकाओं के वार्डों के लिए  वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले नगर पालिका जोबनेर के 20 वार्डों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी तथा इसके बाद नगर पालिका बगरू के 35, वाटिका के 25, चाकसू के 35, नगर परिषद चौमूं के 45, नगर पालिका कालाडेरा के 20, जमवारामगढ़ के 35, दूदू के 25, फागी के 20, फुलेरा के 25, सांभर के 25, किशनगढ़ रेनवाल के 35, नरैना के 25, बस्सी के 35, कानोता के 20, नगर परिषद शाहपुरा के 55, मनोहरपुर के 35 एवं खेजरोली के 25 वार्डों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर