परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार

उड़नदस्तों की कार्यप्रणाली की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी

परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
परिवहन मुख्यालय ने उड़नदस्ता वाहनों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) अनिवार्य रूप से एक्टिव करने के निर्देश। सभी आरटीओ और डीटीओ को इसका पालन सुनिश्चित करना होगा। डिवाइस निष्क्रिय मिलने पर संबंधित निरीक्षक और डीटीओ के खिलाफ कार्रवाई।

जयपुर। परिवहन मुख्यालय ने विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव निगरानी के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यालय ने प्रदेश के सभी आरटीओ और डीटीओ को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन संचालित सभी उड़नदस्ता वाहनों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) को अनिवार्य रूप से एक्टिव कराया जाए। निर्देशों के अनुसार, जिन उड़नदस्ता वाहनों में वीएलटीडी डिवाइस एक्टिव नहीं मिलेगी, उन वाहनों में तैनात निरीक्षक और डीटीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वीएलटीडी डिवाइस के माध्यम से वाहन की लाइव लोकेशन परिवहन मुख्यालय को मिलती रहती है। इससे विभाग के अधिकारी यह निगरानी कर सकेंगे कि उड़नदस्ते के वाहन किस क्षेत्र में और किस स्थान पर चैकिंग कर रहे हैं। इस व्यवस्था से उड़नदस्तों की गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी और चैकिंग अभियान की लाइव मॉनिटरिंग भी संभव होगी। मुख्यालय स्तर से वाहनों की लोकेशन पर नजर रखकर उड़नदस्तों की कार्यप्रणाली की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी।

 

Read More ईवीएम नहीं खुली तो फिर लगी वोटों की कतार, चार वार्डों में पुनर्मतदान में मतदाताओं में उत्साह

 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस...
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका
भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान