विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप

पोस्ट की गई सामग्री और उससे संबंधित तथ्य जांच के दायरे में

विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
रायपुर में CM विष्णुदेव साय और डिप्टी CM अरुण साव व विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला दर्ज हुआ है। राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने BNS की धारा 196, 353(2) और 356 में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सागर निर्मलकर नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। आरोप है कि इस वीडियो पर अश्लील भाषा के साथ टिप्पणी की गयी।

शिकायत सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सामग्री और उससे संबंधित तथ्यों को जांच के दायरे में लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353(2) और 356 के तहत अपराध दर्ज किया है। संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, कमेंट और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: vishnudev

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार...
हाईवे पर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर वार, ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे हाईटेक हथियार
कांग्रेसजनों ने बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि की अर्पित, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?
पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में
Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी