नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर

प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी इससे जुड़े

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रशिक्षण आयोजित। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जिलेवार तैयारियों की समीक्षा कर मतदाता सूचियों, दिव्यांग सुविधाओं और संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी। पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में शासन सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के सभागार में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया। प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी इससे जुड़े।

आयुक्त ने जिलेवार तैयारियों की समीक्षा की, समस्याओं का समाधान किया तथा मतदाता सूचियों के अद्यतन, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं और संवेदनशील मतदान केंद्रों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हों और जरूरतमंदों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।चुनाव कार्य में अपेक्षित गंभीरता न बरतने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर जोर दिया। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Read More सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था

Read More रामदेवरा मेले के लिए श्रद्धालुओं की राह आसान, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें

Read More उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों की आय में बढ़ोतरी, जयपुर जंक्शन सबसे आगे

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम