राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल

लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा

राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
जयपुर में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव। कलेक्ट्रेट सर्किल, कालवाड़ रोड, निवारू रोड, मालवीय नगर, दुर्गापुरा, मानसरोवर और वैशाली नगर समेत प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित। नालियों का कचरा सड़कों पर बहने से परेशानी बढ़ी।

जयपुर। राजधानी में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश ने शहर ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई और वाहनों की लंबी कतारं लगरने से लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा।

इसके साथ ही, पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। बारिश के दौरान कलेक्ट्रेट सर्किल, कालवाड़ रोड, निवारु रोड, मालवीय नगर, दुर्गापुरा मानसरोवर, वैशाली नगर बनीपार्क सहित आस-पास के विभिन्न स्थानों पर बारिश के चलते सड़कें लबालब हो गई।

इससे नालियों में जमा कचरा भी सड़कों पर बहने लगा। इससे दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई और उनके वाहन पानी में बंद होने से वाहनों को खींचकर निकालना पड़ा और वाहनों की रफ्तान भी धीमी हो गई। इसी प्रकार मुरलीपुरा थाना रोड पर भी बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा परेशानी दादी का फाटक अंडरपास में देखने को मिली, जहां बारिश का पानी भर गया।

अंडरपास में पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से निकलना पड़ा। पानी की अधिक मात्रा के चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान अंडरपास और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या जयपुर के लिए नई नहीं है, लेकिन हर बार बारिश के बाद ऐसे हालात सामने आने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होते हैं।

Read More भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल, पंचायतों में भी विजयी होंगे : भजनलाल शर्मा

जलभराव से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। ऐसे में संबंधित विभाग को जलभराव वाले स्थानों का सर्वे कर स्थायी समाधान की दिशा में काम करना होगा।

Read More बगरू में चेयरमैन की कुर्सी पर घमासान : भाजपा के 4 चेहरे रेस में शामिल, कांग्रेस के दो नाम भी चर्चा में

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय