जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी: लोक संस्कृति और शौर्य का दिखा संगम, बच्चियों ने की तलवारबाजी

लोक कलाकारों ने बांधा समां

जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी: लोक संस्कृति और शौर्य का दिखा संगम, बच्चियों ने की तलवारबाजी
जयपुर में तीज माता की शाही सवारी त्रिपोलिया गेट से परंपरागत उल्लास के साथ निकाली गई। पूर्व राजघराने के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने आरती कर सवारी की शुरुआत की। 175 लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों, तलवारबाजी, ऊंट-घोड़ों के लवाजमे और 13 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन प्रसारण ने महोत्सव को भव्य बना दिया।

जयपुर। जयपुर में शनिवार शाम तीज माता की शाही सवारी परंपरागत उल्लास के साथ निकाली गई। त्रिपोलिया गेट पर पूर्व राजघराने के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने पूरे लाव-लश्कर के साथ तीज माता की आरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी और पर्यटक मौजूद रहे। शाही सवारी में करीब 175 लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की। बाड़मेर के कलाकार 25 किलो वजनी पगड़ी पहनकर आकर्षण का केंद्र रहे। 

शौर्य सेवा संगठन की बालिकाओं ने तलवारबाजी का रोमांचक प्रदर्शन किया। कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी-घूमर, चंग-ढप, मांगणियार गायन, भपंग, रावणहत्था, कठपुतली और बहुरूपिया जैसी लोक विधाओं की प्रस्तुतियों ने माहौल जीवंत कर दिया। इस बार सवारी में घोड़ों और ऊंटों की संख्या भी बढ़ाई गई। श्रद्धालुओं को सवारी का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए शहर में 13 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस