Rajasthan Tourism
राजस्थान  जयपुर 

विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जयपुर के प्रसिद्ध आमेर महल में भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक ने तैनात होमगार्ड जवानों पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद घबराई महिला ने टूरिस्ट पुलिस से शिकायत की, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गलतफहमी का मामला था।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी

‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी फिल्म निर्माता अनिल शर्मा की आगामी फिल्म 'अर्जुन नागा' की 40 दिनों की शूटिंग जयपुर और जैसलमेर में होगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के अनुसार, फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 और सिंगल-विंडो व्यवस्था से राज्य में शूटिंग और पर्यटन को नई पहचान मिल रही है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

नए शाही अंदाज और नए अनुभव के साथ 9 सितंबर से दौड़ेगी Palace on Wheels, 77 मेहमानों के साथ नए पर्यटन सीजन की शुरुआत

नए शाही अंदाज और नए अनुभव के साथ 9 सितंबर से दौड़ेगी Palace on Wheels, 77 मेहमानों के साथ नए पर्यटन सीजन की शुरुआत राजस्थान की विश्वप्रसिद्ध शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' नए सीजन के लिए भव्य रूप में तैयार है। 9 सितंबर 2026 से शुरू हो रहे सीजन के तहत नई दिल्ली से फ्लैग-ऑफ किया जाएगा। इस बार यात्रियों के लिए उन्नत रेस्टोरेंट, शाही व्यंजन, 76 हेल्थ टेस्ट और ज्योतिषीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

3,500 किमी चलेगी ‘आर्ट कार’, राजस्थान की अनकही कहानियां तलाशेगा कार्टिस्ट; 4 सितंबर से शुरू होगा ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ का पहला चैप्टर 

3,500 किमी चलेगी ‘आर्ट कार’, राजस्थान की अनकही कहानियां तलाशेगा कार्टिस्ट; 4 सितंबर से शुरू होगा ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ का पहला चैप्टर  कार्टिस्ट ने राजस्थान की लोक कलाओं, शिल्प, खान-पान और जीवित परंपराओं को उजागर करने के लिए ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ पहल शुरू की है। 4 से 23 सितंबर तक चलने वाली 3,500 किलोमीटर की इस सांस्कृतिक यात्रा के लिए एक विशेष आर्ट कार तैयार की गई है, जो जयपुर से शुरू होकर प्रदेशभर की अनकही कहानियों को दस्तावेजीकृत करेगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी: लोक संस्कृति और शौर्य का दिखा संगम, बच्चियों ने की तलवारबाजी

जयपुर में निकली तीज माता की शाही सवारी: लोक संस्कृति और शौर्य का दिखा संगम, बच्चियों ने की तलवारबाजी जयपुर में तीज माता की शाही सवारी त्रिपोलिया गेट से परंपरागत उल्लास के साथ निकाली गई। पूर्व राजघराने के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने आरती कर सवारी की शुरुआत की। 175 लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों, तलवारबाजी, ऊंट-घोड़ों के लवाजमे और 13 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन प्रसारण ने महोत्सव को भव्य बना दिया।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल

लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल राजस्थान पर्यटन विभाग वर्ल्ड जैज़ डे पर 30 अप्रैल को जयपुर में एक भव्य म्यूजिकल नाइट आयोजित कर रहा है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में दिल्ली का मशहूर “न्यूग्रूव जैज़ कलेक्टिव” बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। लोक-संगीत और अंतरराष्ट्रीय जैज़ का यह अनूठा संगम संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार और जादुई अनुभव साबित होगा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैम टूर आयोजित, जयपुर से 45 फॉरेन टूर ऑपरेटर्स रवाना

राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैम टूर आयोजित, जयपुर से 45 फॉरेन टूर ऑपरेटर्स रवाना ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार के सफल आयोजन के बाद 45 विदेशी टूर ऑपरेटर्स राजस्थान की विरासत निहारने निकले हैं। राटो (RATO) द्वारा आयोजित यह फैम टूर जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर और रणथंभौर जैसे प्रमुख पर्यटन केंद्रों का अनुभव कराएगा। इस पहल का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर राजस्थान पर्यटन और बी-टू-बी बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

हाथी गांव में दिखा लेपर्ड: फोटो हो रही वायरल, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हाथी गांव में दिखा लेपर्ड: फोटो हो रही वायरल, लोगों को सतर्क रहने की सलाह गुलाबी नगरी के हाथी गांव में देर रात लेपर्ड दिखने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में तेंदुए को हाथी सवारी ट्रैक के पास घूमते देखा गया। विकास समिति के अध्यक्ष शफीक खान ने इसकी पुष्टि की है। वन विभाग की हलचल के बीच स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में खौफ का माहौल बना हुआ है।
Read More...
राजस्थान  Top-News  जयपुर 

जयपुर में शर्मनाक हरकत: ऑटो चालक ने विदेशी महिला को सिखाए अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

जयपुर में शर्मनाक हरकत: ऑटो चालक ने विदेशी महिला को सिखाए अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल जयपुर में एक ऑटो चालक द्वारा विदेशी महिला पर्यटक को अपशब्द सिखाने का वीडियो वायरल होने से भारी आक्रोश है। चालक ने 'अतिथि देवो भव' की परंपरा को ताक पर रखकर महिला से अभद्र शब्द दोहराने को कहा। सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस से आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राष्ट्रपति ने की गिर्राज जी की सप्तकोसी परिक्रमा: पूंछरी का लौठा में भव्य स्वागत, राजस्थान के डेढ़ किलोमीटर एरिया में पैदल ही लगाई परिक्रमा

राष्ट्रपति ने की गिर्राज जी की सप्तकोसी परिक्रमा: पूंछरी का लौठा में भव्य स्वागत, राजस्थान के डेढ़ किलोमीटर एरिया में पैदल ही लगाई परिक्रमा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डीग के पूंछरी पहुँचकर गोवर्धन गिरिराज जी की 21 किमी परिक्रमा की। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने उनका स्वागत किया। ब्रज के लोक कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य से समां बांधा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच राष्ट्रपति ने दानघाटी मंदिर में दर्शन किए और कुछ मार्ग पैदल तय कर श्रद्धा प्रकट की।
Read More...
राजस्थान  अजमेर 

अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम अजमेर में विक्रम संवत 2083 के स्वागत हेतु 18-19 मार्च को भव्य आयोजन होगा। रीजनल कॉलेज चौपाटी पर दीपदान, लोक नृत्य और झांकियों से भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी। निरंजन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में बच्चों के लिए झूले और नि:शुल्क व्यंजनों की स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
Read More...
राजस्थान  सवाई माधोपुर 

रणथंभौर में टला हादसा : गश्त के दौरान वनकर्मियों के सामने आया टाईगर, बाइक छोड़कर भागे, देखें वीडियो

रणथंभौर में टला हादसा : गश्त के दौरान वनकर्मियों के सामने आया टाईगर, बाइक छोड़कर भागे, देखें वीडियो सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुल्तानपुर क्षेत्र में बाइक से गश्त कर रहे वनकर्मियों के सामने अचानक टाइगर RBT-2511 आ गया। टाइगर को देखकर वनकर्मी बाइक छोड़कर भागे और पास की जिप्सी में सवार हो गए। टाइगर ने बाइक की सीट फाड़ दी। विशेषज्ञों ने वनकर्मियों को चौपहिया वाहन देने की जरूरत बताई।
Read More...

Advertisement