तीन किलो से अधिक अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सप्लायरों की तलाश शुरू

पुलिस ने कब्जे से सोने का कंगन बरामद

तीन किलो से अधिक अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सप्लायरों की तलाश शुरू

एजीटीएफ ने चित्तौड़गढ़ के चन्देरिया थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर एक कार से 3.100 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। एडीजी एटीएस एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि टीम को सूचना पर मान्दलदा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध मारुति ईको कार को रुकाया। तलाशी लेने पर अफीम बरामद।

जयपुर। एजीटीएफ ने शनिवार को चित्तौड़गढ़ के चन्देरिया थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर एक कार से 3.100 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। एडीजी एटीएस एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि टीम को सूचना पर मान्दलदा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध मारुति ईको कार को रुकाया। तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई। आरोपी राधेश्याम शर्मा (31) और राहुल शर्मा (28) के रूप में हुई। ये दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मूल रूप से नालखेड़ी थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं।

मुख्य सप्लायरों की तलाश शुरू
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद अफीम उन्होंने अपने ही गांव के प्रकाश धाकड़ और प्रमोद शर्मा से खरीदी थी। पुलिस अब इन मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अफीम की इस खेप को आगे कहां सप्लाई किया जाना था, इस नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

गुजराती गैंग का मुख्य सरगना पकड़ा
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने ऑटो रिक्शा में बैठाकर जेवर चोरी करने वाली गुजराती गैंग के मुख्य सरगना अरविंद धन्ना उर्फ राठौड़ (35) निवासी गुजरात हाल महेन्द्र सेज को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी को परिवादी अंजू देवी निवासी आमेर ने रिपोर्ट दी कि वह 23 जनवरी को रामगढ़ रोड से आमेर जाने के लिए टैक्सी में बैठकर जा रही थी। इस दौरान बदमाशों ने चेन तोड़ ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में गुजराती गैंग के मुख्य सरगना अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कब्जे से सोने का कंगन बरामद किया है।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा