माथुर की 100वीं जयंती पर स्मृति समारोह, वरिष्ठ नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला

शिवचरण माथुर जन्मशताब्दी: सुशासन और विजनरी लीडरशिप को नमन

माथुर की 100वीं जयंती पर स्मृति समारोह, वरिष्ठ नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला

पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विशेष स्मृति समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सचिन पायलट सहित कई दिग्गज नेताओं ने माथुर की प्रशासनिक क्षमता और विकासपरक राजनीति को याद किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल में हुए बिजली, सड़क और शिक्षा के सुधारों को आधुनिक राजस्थान की नींव बताया।

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम के पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 100 ईयर्स ऑफ शिवचरण माथुर – रिफॉर्मिंग गवर्नेंस विषय पर एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉ बीडी कल्ला और डॉ चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा, विधायक प्रशांत शर्मा, सुरेश मोदी, अमीन कागजी, पूर्व विधायक जीआर खटाना, इन्द्रराज गुर्जर,सुचित्रा आर्य, सहित कई पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, विषय विशेषज्ञ, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और माथुर के परिवारजन वंदना माथुर, विभा माथुर, समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अधिकांश नेताओं ने माथुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माथुर के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के पहलुओं पर विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने माथुर के कार्यकाल में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित आम लोगों के हितों में किए कार्यों से अवगत कराया। उनकी प्रशासनिक क्षमता और विजनरी लीडरशिप के बारे में बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे सरकार में रहते हुए मंत्री अफसरों की बातों पर भरोसा करने की जगह कई बार खुद फील्ड में जाकर सच्चाई पता लगाते थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ