rajasthan politics
राजस्थान  जोधपुर 

जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 में पुर्नमतदान में भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस प्रत्याशी को 83 मतों से दी मात

जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 में पुर्नमतदान में भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस प्रत्याशी को 83 मतों से दी मात राजस्थान के जोधपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 50 में हुए पुनर्मतदान के बाद घोषित परिणाम में भाजपा उम्मीदवार हेमाराम चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के युवराज को 83 मतों से हराया। इस जीत के साथ 100 सीटों वाले जोधपुर नगर निगम में भाजपा की सीटें बढ़कर 45 हो गईं, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राजस्थान में 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोकसूचना जारी

राजस्थान में 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोकसूचना जारी राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत पालिका को छोड़कर 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोक सूचना जारी कर दी है। इन 305 निकायों में 21 और 22 सितंबर को चुनाव होंगे, जबकि स्थगित 4 निकायों के 10 बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान होगा।
Read More...
राजस्थान  Top-News  जयपुर 

जयपुर, उदयपुर, कोटा और भीलवाडा नगर निगमाें में भाजपा को स्पष्ट बहुमत: बीकानेर में कांग्रेस जीती; पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय रहेंगे किंगमेकर

जयपुर, उदयपुर, कोटा और भीलवाडा नगर निगमाें में भाजपा को स्पष्ट बहुमत: बीकानेर में कांग्रेस जीती; पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय रहेंगे किंगमेकर राजस्थान के 309 नगरीय निकायों की मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 979 सदस्यों की जीत के साथ सबसे आगे चल रही है। निर्वाचन विभाग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक कांग्रेस के 793, निर्दलीय 453, बीएपी के 5, बीएसपी के 4 और माकपा के 4 प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं।
Read More...
राजस्थान  Top-News  जयपुर 

Jaipur Nagar Nigam Chunav 2026 Result LIVE : 150 वार्डो की मतगणना जारी, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को मिली हार, यहां देखें रिजल्ट

Jaipur Nagar Nigam Chunav 2026 Result LIVE : 150  वार्डो की मतगणना जारी, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को मिली हार, यहां देखें रिजल्ट जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की मतगणना में भाजपा 35 सीटों पर सफलता हासिल कर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 28 सीटों पर और निर्दलीय 4 सीटों पर विजयी रहे हैं। मेयर पद के प्रबल दावेदार भाजपा के सुनील कोठारी (वार्ड 112) और शैलेंद्र भार्गव (वार्ड 43) अपनी-अपनी सीटों से चुनाव जीत चुके हैं। वार्ड 25 और 47 में ईवीएम में खराबी के कारण मतगणना रोक दी गई।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

भाजपा के जीते पार्षद बाड़बंदी से एक साथ आएंगे मतगणना केंद्र , फिर लेंगे सर्टिफिकेट 

भाजपा के जीते पार्षद बाड़बंदी से एक साथ आएंगे मतगणना केंद्र , फिर लेंगे सर्टिफिकेट  जयपुर नगर निगम मतगणना के तहत सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज केंद्र पर अब तक भाजपा के 27 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं। केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी मौजूद नहीं हैं; पार्टी रणनीति के तहत सभी विजयी उम्मीदवारों को एक साथ प्रमाण पत्र दिलाने मतगणना केंद्र लेकर आएगी।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे

जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे जयपुर निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों को बस्सी के असीथीरिया रिसॉर्ट में बाड़ाबंदी के तहत ठहराया गया, जहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। कमरों और पर्याप्त भोजन की कमी के कारण कई प्रत्याशी, विशेषकर महिला प्रत्याशी नाराज होकर घर लौट गईं। वहीं, सोमवार को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी

पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी राजस्थान के पिछले नगर निकाय कार्यकाल के दौरान 26 से अधिक महापौर, सभापति और पालिका अध्यक्ष भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और न्यायिक जांच के चलते अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज सहित कई निकायों में निलंबन और कानूनी लड़ाइयों के कारण बार-बार कार्यवाहक अध्यक्ष बदलने पड़े।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

110 वोटों ने बिगाड़ा था चुनावी गणित: आज फिर मैदान में 587 मतदाता, वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान; प्रत्याशी मतदाताओं की मनुहार में जुटे,

110 वोटों ने बिगाड़ा था चुनावी गणित: आज फिर मैदान में 587 मतदाता, वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान; प्रत्याशी मतदाताओं की मनुहार में जुटे, जयपुर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 पर रविवार को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। 11 सितंबर को विलोपन सूची के 110 मतदाताओं द्वारा वोट डाले जाने के कारण चुनाव आयोग ने पिछला मतदान शून्य घोषित कर दिया था। अब 587 अधिकृत मतदाता दोबारा वोट डाल रहे हैं।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम; 275 वार्डों में 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम; 275 वार्डों में 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। शाम 6 बजे मतदान खत्म होते ही पोलिंग बूथ के कपाट बंद कर दिए गए। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीयों के बीच कड़े मुकाबले के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन जयपुर नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला। सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए इस रोड शो में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसे भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। गहलोत ने कहा कि निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री के रोड शो उनकी नाकामी छिपाने की कोशिश हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर राज्य में विकास ठप करने और खेलों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राठौड़ का गहलोत पर पलटवार- 28 दिन में निकाय, 22 दिन में पंचायत चुनाव; बोले- कांग्रेस ने 18 महीने में 13 चरणों में कराए थे चुनाव

राठौड़ का गहलोत पर पलटवार- 28 दिन में निकाय, 22 दिन में पंचायत चुनाव; बोले- कांग्रेस ने 18 महीने में 13 चरणों में कराए थे चुनाव भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए भजनलाल सरकार के कामकाज का बचाव किया। राठौड़ ने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' की अवधारणा के तहत 50 दिनों में निकाय व पंचायत चुनाव संपन्न कराने का रोडमैप रखा और पूर्ववर्ती सरकार के चुनावी फैसलों पर सवाल उठाए।
Read More...

Advertisement