दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की दोहराई बात

दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित सिविल लाइन्स आवास पर महानवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को दशहरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।

जयपुर। महानवमी के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कन्या पूजन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को दशहरा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे पावन अवसर समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देते हैं। पंचायत चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और पार्टी पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार की ओर से पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों का लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के मुद्दे पर दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। महानवमी पर कन्या पूजन के माध्यम से उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति के सम्मान और प्रदेश की सुख-समृद्धि का संदेश दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से कल सुबह 8 बजे रवाना होंगे मतदान दल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा
जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे...
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 25 नवंबर को 'दिल्ली चलो'
हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवक और दो युवतियां गिरफ्तार
रितु बराला की शिकायत पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार, दिल्ली पुलिस पहले से कर रही जांच
जयपुर में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 वाहन जब्त; दो दिन में 614 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई
डीग में दो जुड़वा भाइयों की हत्या से सनसनी, बाजरे की पुंज के पास मिले शव