रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता

 पुलिस के लिखित इनकार के बाद कमिश्नरेट से बाहर आए डोटासरा

रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता
एनएसयूआई नेता रितु बराला मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में चला कांग्रेस का 42 घंटे लंबा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। जयपुर पुलिस द्वारा दिल्ली में पहले से मामला दर्ज होने का हवाला देकर लिखित में इनकार करने के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने न्याय के लिए अदालत जाने की घोषणा की।

जयपुर। एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव रितु बराला से दिल्ली में कथित मारपीट के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में चल रहा कांग्रेस का करीब 42 घंटे लंबा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। पुलिस द्वारा लिखित रूप से इनकार करने के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत नेता कमिश्नरेट ऑफिस से बाहर आए और एफआईआर के लिए कोर्ट जाने की घोषणा की।⁠

सोमवार शाम शुरू हुए इस धरने में डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, रितु बराला और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। नेताओं ने कमिश्नरेट परिसर में रातें गुजारीं। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल से वार्ता और अधिकारियों द्वारा लाए गए लेटर में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पहले से दर्ज परिवाद का हवाला देते हुए जीरो एफआईआर से इनकार किया गया। पुलिस का कहना था कि समान तथ्यों पर दूसरी एफआईआर कानूनी रूप से संभव नहीं।⁠

धरना समाप्त करने के बाद डोटासरा ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने लिखित में दे दिया कि शिकायत होने पर जीरो एफआईआर नहीं हो सकती। यह कानून की गलत व्याख्या है। केरल में इसी कानून के तहत जीरो एफआईआर दर्ज हुई। अब हम कोर्ट जाएंगे। अदालत तय करेगी कि एक ही कानून राजस्थान में क्यों लागू नहीं हो रहा। रितु बराला ने सरकार के दबाव का आरोप लगाया।⁠

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस की महिला आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। पुलिस ने दिल्ली में जांच जारी होने का दावा किया। धरने के दौरान पुलिस-कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी। अब मामला अदालत में जाने की तैयारी है।

Read More रामगढ़ मोड़ से लापता महेश चंद्र शर्मा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस 

Post Comment

Comment List

Latest News

नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 31 दिसंबर 2029...
पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई
आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश
रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता
सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार
सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की होगी दोबारा जांच, दिसंबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण पत्र 
नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर, पुष्प वृष्टि और तिलक लगाकर किया गया स्वागत