पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई

कोई बाधा सपनों को नहीं रोक सकती'

पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई
जापान के नागोया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अजमेर की सृष्टि अरोड़ा ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि की यह उपलब्धि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

​जयपुर। ​राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जापान के नागोया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने पर अजमेर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सृष्टि अरोड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ​विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सृष्टि ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और अटूट हौसले से यह साबित कर दिखाया है कि कोई भी परिस्थिति सपनों के आड़े नहीं आ सकती। ​

देवनानी ने कहा कि नागोया में तिरंगे का मान बढ़ाने वाली सृष्टि की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल अजमेर बल्कि पूरे राजस्थान की बेटियों और युवाओं के लिए एक महान प्रेरणा है। देवनानी ने सृष्टि अरोड़ा के उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी खेल प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता प्राप्त करने की कामना की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 31 दिसंबर 2029...
पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई
आधार नहीं होने पर भी बच्चों की छात्रवृत्ति नहीं रुकेगी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश
रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता
सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार
सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की होगी दोबारा जांच, दिसंबर के वेतन बिल में देना होगा प्रमाण पत्र 
नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर, पुष्प वृष्टि और तिलक लगाकर किया गया स्वागत