Vasudev Devnani
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... निकाय चुनाव से ठीक पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पर लगाए गंभीर आरोप
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान निकाय चुनाव से ठीक पहले अजमेर भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और नागौर जिला चुनाव प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीधे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ मोर्चा खोला है, जिससे अजमेर से जयपुर तक हड़कंप मच गया है। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देवनानी ने किया विधानसभा में ध्वजारोहण, कहा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अमर बलिदानियों के त्याग को याद किया। देवनानी ने नागरिकों से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक नवनीत लाल निनामा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जताया शोक, गरीब युवाओं की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया
Published On
By Jaipur NM
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने घाटोल के चार बार विधायक रहे नवनीत लाल निनामा के निधन पर शोक जताया। देवनानी ने उन्हें एक समर्पित जनप्रतिनिधि बताया, जिन्होंने विशेष रूप से गरीब युवाओं की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया गया है। संविधान निर्माण में डॉ. अम्बेडकर की भूमिका है अतुल्य : वासुदेव देवनानी
Published On
By Jaipur NM
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए 'संविधान का मुख्य वास्तुकार' बताया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान न केवल लोकतांत्रिक नींव है, बल्कि इसमें भारतीय संस्कृति और महापुरुषों के स्वाभिमान की झलक भी समाहित है। देवनानी ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट
Published On
By Jaipur NM
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुलाकात कर भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। देवनानी ने अपने दो वर्षों के नवाचारों पर आधारित पुस्तक "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष" भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि मिलने पर बधाई दी और उनके विधायी कार्यों की सराहना की। अजमेर में संभाग स्तरीय वन मेले का आयोजन, सरकार के निर्देश पर वन विभाग की पहल
Published On
By Jaipur NM
अजमेर के महात्मा गांधी स्मृति वन में आयोजित वन मेले का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर जोर देते हुए महिलाओं की वन विभाग में बढ़ती भागीदारी को सराहा। मेले में जड़ी-बूटियों के महत्व और पर्यावरण सुरक्षा पर चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। देवनानी का गहलोत पर पलटवार: नियम नहीं पढ़ते, जो प्रावधान बता रहे हैं वही उनके समय में बने थे
Published On
By Jaipur NM
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधानसभा नियमों पर अशोक गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये प्रावधान पुराने हैं। वासुदेव देवनानी की पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन
Published On
By Jaipur NM
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वासुदेव देवनानी द्वारा लिखित पुस्तक 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' का विमोचन किया। यह पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों और सनातन मूल्यों पर आधारित है। गडकरी ने वाजपेयी के समावेशी दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दी नेता प्रतिपक्ष टीकारा जूली को जन्मदिन की शुभकामनाएं
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी। देवनानी ने उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान उन्होंने जूली के जनसेवा कार्यों की सराहना भी की। अंता विधानसभा उपचुनाव : नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रमोद भैया जैन को देवनानी ने दिलाई शपथ, बधाई देते हुए जताई उम्मीद
Published On
By Jaipur PS
अंता विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रमोद भैया जैन ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में विधायकी की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, कांग्रेस विधायक अशोक चांदना,अमीन कागजी और कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इंदिरा देवनानी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
Published On
By Jaipur PS
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवनानी का अन्तिम संस्कार मंगलवार को पुष्कर रोड स्थित मोक्षधाम में हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्रियों ने देवनानी के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन कर दु:ख जताया। इंदिरा देवनानी को गत 29 अक्टूबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार शाम उनका निधन हो गया। विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी की बिगड़ी तबीयत : आईसीयू में भर्ती, डोटासरा और जूली पहुंचे एसएमएस अस्पताल
Published On
By Jaipur PS
विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे घर में बेहोश हो गई थी। इसके बाद परिजन एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। यहां पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हॉस्पिटल पहुंचे और देवनानी से मुलाकात कर उनकी पत्नी की कुशलक्षेम पूछी। 