वासुदेव देवनानी की पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन

'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' पुस्तक का विमोचन

वासुदेव देवनानी की पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वासुदेव देवनानी द्वारा लिखित पुस्तक 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' का विमोचन किया। यह पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों और सनातन मूल्यों पर आधारित है। गडकरी ने वाजपेयी के समावेशी दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

नई दिल्ली। राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पुस्तक सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि का विमोचन मंगलवार को यहां नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस असवर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में आधारभूत संरचना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्र में जो नींव रखी गई। वही आज विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। 

पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय अटल जी के दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने पुस्तक को अटल जी के विचारों और राष्ट्रवादी दृष्टि का प्रेरणादायी दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि जैसी पुस्तक का लोकार्पण करना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित यह पुस्तक ऐसे समय में आई है। जब देश उनकी जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है।

भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही

वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव सर्वधर्म समभाव और मानव कल्याण है। गडकरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन और आचरण से यह सिद्ध किया कि भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही। बल्कि न्याय, समता और सभी के प्रति सम्मान की पक्षधर रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कृतित्व को सनातन संस्कृति के मूल्यों के आलोक में समझने का एक विनम्र प्रयास है। 

Read More जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी : AI के लिए प्रस्तुत किया 'मानव' विजन, सुरक्षा और समावेशिता पर दिया जोर

साथ ही पुस्तक लिखने का यह उनका पहला प्रयास है। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता वीण् सतीशए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष मिलिंद मराठे, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा एवं राकेश सिन्हा, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे, वरिष्ठ पत्रकार तरूण विजय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।  

Read More पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल...
वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश