पुलिस मुख्यालय में गूंजा सुशासन का संकल्प : अटल जी की जयंती पर डीजीपी ने दिलाई पारदर्शिता की शपथ, पुष्पांजलि से दी गई जननायक को श्रद्धांजलि

सुशासन की अवधारणा के असली प्रेरणास्रोत

पुलिस मुख्यालय में गूंजा सुशासन का संकल्प : अटल जी की जयंती पर डीजीपी ने दिलाई पारदर्शिता की शपथ, पुष्पांजलि से दी गई जननायक को श्रद्धांजलि

राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में आज राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय में सुशासन दिवस अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस महकमे ने जनसेवा और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

जयपुर। राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में आज राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय में सुशासन दिवस अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस महकमे ने जनसेवा और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक पुलिस  राजीव कुमार शर्मा द्वारा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्यालय के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर भारत रत्न को नमन किया। उपस्थित अधिकारियों ने अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया, जो सुशासन की अवधारणा के असली प्रेरणास्रोत रहे हैं।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात एक औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में मुख्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सुशासन की शपथ ली। शपथ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि आमजन के प्रति जवाबदेह, पारदर्शी और संवेदनशील शासन प्रदान करने के लिए भी संकल्पित है। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि पुलिसिंग में पारदर्शिता और त्वरित न्याय ही सुशासन की असली पहचान है। मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अटल जी के सपनों का भारत बनाने के लिए जनसेवा ही सर्वोपरि के सिद्धांत को धरातल पर उतारना अनिवार्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट