जालोर में तुगलकी फरमान लिया वापस : महिलाओं के मोबाइल उपयाेग पर नहीं है अब रोक, जानें पंच-पटेलों ने क्यों लिया यू-टर्न ?

जालोर में तुगलकी फरमान वापस: महिलाओं के मोबाइल पर प्रतिबंध हटा

जालोर में तुगलकी फरमान लिया वापस : महिलाओं के मोबाइल उपयाेग पर नहीं है अब रोक, जानें पंच-पटेलों ने क्यों लिया यू-टर्न ?

राजस्थान के जालोर में 15 गांवों की पंचायत ने भारी विरोध के बाद महिलाओं और लड़कियों के मोबाइल उपयोग पर लगा प्रतिबंध वापस ले लिया है। सामाजिक दबाव के बाद समाज ने इस विवादित प्रस्ताव को पूरी तरह निरस्त कर दिया।

जालोर। संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया उनको पुरुषों के बराबर सम्मान/हक दिलाया मगर आज भी संविधान के दौर में ऐसी पंचायत का होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जहां एक तरफ दुनियां तरक्की और तकनीक के दौर में नैनो टेक्नोलॉजी को अपना रही है, तो दूसरी तरफ राजस्थान के जालोर में हाल ही में, एक तुगलकी फरमान जारी किया गया और महिलाओं के मोबाइल उपयोग कर रोक लगा दी गई। इतना ही नहीं, महिलाओं और लड़कियों के घर से बाहर फोन रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। बता दें कि ये तुगलकी फरमान जालोर के केवल 15 गांवों पर ही लागू किया गया था बाकी पर नहीं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस तुगलकी फरमान में कहा कि समाज में बहू बेटियों के पास कैमरा वाला मोबाइल नहीं रहेगा। पढ़ाई करने वाले लड़कियां पढ़ाई में जरूरी लगे तो वह पढ़ाई करने के बाद घर से बाहर नहीं ला सकती और सार्वजनिक समारोह में नहीं न किसी पड़ोसी के यहां मोबाइल ला सकती हैं। 

इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसका पूरे राजस्थान में विरोध होने लगा, जिसके बाद सुंधा माता पट्टी के अजना चौधरी द्वारा महिलाओं स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव विवादों में घिरा तो पंचायत ने ये तुगलकी फरमान वापस ​ले लिया। समाज के सबसे अग्रणी नथाराम चौधरी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि हमने इस प्रस्ताव को अब पूरी तरह से वापस ले लिया है और अब महिलाएं और बेटियां पहले की तरह अपने स्मार्टफोन का उपयोग कर सकती है।

इस मामले के बारे में समाज के पांच पटेल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई फैसला नहीं था, बल्कि महिलाओं की ओर से दिया गया सुझाव था, जिस पर 26 जनवरी तक समाज की राय मांगी गई थी। बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव को देखते हुए प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर हुए विरोध के बाद आज हमने इसे वापस ले लिया गया है। 

Read More असर खबर का - सड़क निर्माण से वास्तविक राहत

 

Read More रेलवे पार्सल ट्रांस-शिपमेंट के नियमों में बदलाव, अब इंटरमीडिएट स्टेशनों पर भी बदल सकेंगे पार्सल ट्रेन

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत